Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

प्रधानमंत्री झूठे, बुलेट ट्रेन परियोजना का क्रियान्वयन नहीं होने देंगे : राज ठाकरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Sep 2017

Last updated on: Sep 30, 2017, 00:00 IST

मुंबई में शुक्रवार को मची भगदड़ में 22 यात्रियों की मौत के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसा) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'झूठा' कहा और साथ ही चेतावनी दी कि जब तक सभी उपनगरीय यात्रियों के मुद्दे नहीं सुलझ जाते, वह बुलेट ट्रेन परियोजना का क्रियान्वयन नहीं होने देंगे। ठाकरे ने कहा, "मैं बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए एक ईंट भी नहीं लगाने दूंगा। पहले मुंबई के यात्रियों की बुनियादी समस्याएं सुलझाइए। मोदी चाहें तो गुजरात में इसका निर्माण करा लें। अगर वह बल प्रयोग करेंगे, तो हम भी जबाव देंगे।"ठाकरे ने कहा, "हमने कभी भी कोई ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा, जो इतना बड़ा झूठा है। उन्होंने बड़े बड़े वादे किए और फिर उन्हें चुनावी जुमलों के रूप में भुला दिया। कोई भी इस प्रकार झूठ कैसे बोल सकता है।"राज ठाकरे ने दावा किया कि बुलेट ट्रेन परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए ही सुरेश प्रभु के स्थान पर पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है।उन्होंने कहा, "प्रभु अच्छे थे, गोयल किसी काम के नहीं हैं।"ठाकरे ने घोषणा की कि वह बुलेट ट्रेन परियोजना का विरोध करने के लिए पांच अक्टूबर को खुद चर्चगेट तक एक मोर्चे का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने बड़ी संख्या में मुंबईवासियों को इस रैली में शामिल होने को कहा।शुक्रवार को हुए हादसे के बाद से मुंबई के अस्सी लाख से अधिक दैनिक रेल यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की जगह खर्चीली बुलेट ट्रेन परियोजना को प्राथमिकता दिए जाने को लेकर सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही है।

 

Tags: Raj Thackeray

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD