Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 31 परियोजनाओं के लोकार्पण किए व आधारशिलाएं रखी

ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा में उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Sep 2017

Last updated on: Sep 26, 2017, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज शिमला से वीडियो कॉनफैंरसिंग के माध्यम से डलहौजी (चम्बा), सोलन, दून, नालागढ़, मनाली, कुल्लू, शाहपुर, पच्छाद, कसुम्पटी, ऊना, लाहौल-स्पिति तथा सिराज निर्वाचन सभा क्षेत्रों के लिए लगभग 31 परियोजनाओं के लोकार्पण किए तथा आधारशिलाएं रखी।मुख्यमंत्री ने सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र के फटी-पटेल के पझौता तथा नारग में राजकीय महाविद्यालयों की आधारशिलाओं के अलावा चम्बा जिले के विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तेलका तथा भलेई राजकीय महाविद्यालयों, लाहौल स्पिति में राजकीय महाविद्यालय काजा तथा मण्डी जिले के थाची में राजकीय महाविद्यालय की आधारशिलाएं रखीं। प्रारम्भिक तौर पर इन महाविद्यालयों को शुरू करने के लिए प्रत्येक के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।श्री वीरभद्र सिंह ने शिमला जिले के जुन्गा क्षेत्र के डुबलू में 30.21 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उप केन्द्र तथा कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में धमेची-भाड़ सड़क में शामली खड्ड पर 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल का लोकार्पण किया।उन्होंने 1.08 करोड़ रुपये की लागत की उठाऊ सिंचाई योजना बड़गला, 76.58 लाख रुपये की लागत की भलग भरण उठाऊ सिंचाई योजना, 1.25 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली धनाच-चुखड़िया उठाऊ सिंचाई योजना, 1.23 करोउ़ रुपये की लागत की रैडी-गुसाण उठाऊ सिंचाई योजना, एक करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली कोटी-बड़ोग उठाऊ सिंचाई योजना तथा सिरमौर जिले के राजगढ़ में 54 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना धरोटी की ऑनलाईन आधारशिलाएं रखीं।मुख्यमंत्री ने 41.34 लाख रुपये की लागत से निर्मित किम्बावाला-बागुवाला उठाऊ पेयजलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया। 

उन्होंने 7.78 करोड़ रुपये की लागत से बनी गोयला-पनार उठाऊ पेयजलापूर्ति योजना, 69 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजलापूर्ति योजना चनालमाजरा, 60 लाख रुपये से बनी मल्कुमाजरा उठाऊ पेयजलापूर्ति योजना के लोकर्पण के अलावा 1.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुठाड़ के भवन का लोकार्पण तथा दून क्षेत्र में 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुलिस आवासीय कॉलौनी कुठाड़ का भी लोकार्पण किया। उन्होंने नालागढ़ में महिलाओं के लिए 1.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला भी रखीं।उन्होंने कांगड़ा जिले के रैत में 1 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले उपयुक्त तकनीकी केन्द्र, शाहपुर क्षेत्र में 2.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली ढोमाल कूहल की आधारशिलाएं रखीं। यह परियोजना पूरा होने पर 9 पंचायतों के लगभग 10 हजार लोगों को लाभान्वित करेंगी।मुख्यमंत्री ने ऊना जिले के मैहतपुर बसदेहड़ा में उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणा की।श्री वीरभद्र सिंह ने कुल्लू जिले के जगतसुख में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशु औषद्यालय भवन के लोकार्पण सहित 40 लाख रुपये की लागत से राजकीय उच्च पाठशाला साचनी, 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थराश, मनाली में 2.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अग्निशमन केन्द्र के लोकर्पण किए।उन्होंने कुल्लू जिले के काईस में 5.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय पॉलीटैक्निक महिला छात्रावास तथा मनाली में 4.95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुलिस थाने की आधारशिला रखी।  

 

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD