Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शक्तिपीठों, देवी मंदिरों में तीर्थयात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं : योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 20 Sep 2017

Last updated on: Sep 20, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि के अवसर पर बुधवार को प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के अवसर पर शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में तीर्थयात्रियों को हर संभव सुविधाएं मिलेंगी।मुख्यमंत्री ने कहा, "भारतीय संस्कृति में मां दुर्गा की उपासना का अत्यधिक महत्व है। नवरात्रि तथा दुर्गापूजा के अवसर पर विभिन्न वर्गो की सहभागिता से सामाजिक समरसता सुदृढ़ होती है। नवरात्रि पर प्रदेश में स्थित सभी शक्तिपीठों एवं देवी मंदिरों में दर्शनार्थियों एवं तीर्थयात्रियों को हर संभव सुविधाएं देने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है।"प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि नवरात्रि में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने पुलिस-प्रशासन, परिवहन, बिजली, स्वास्थ्य एवं स्थानीय निकाय प्रशासन को जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जिन शक्तिपीठों में नदी एवं सरोवर हैं, वहां पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोरों की व्यवस्था की जाए।

इसके साथ ही सभी शक्तिपीठों पर 24 घंटे बिजली देने के साथ ही अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मरों की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।"मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए हैं कि शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी सहूलियत दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला एवं अन्य चिकित्सालयों को श्रद्धालुओं की चिकित्सा सुविधा के लिए तैयार रखा जाए। साथ ही शक्तिपीठों/प्रमुख देवी मंदिरों के पास आवश्यक चिकित्सा शिविरों की व्यवस्था की जाए।ऊर्जा मंत्री ने बताया, "सभी जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों तथा अधिशासी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि नवरात्रि के अवसर पर शक्तिपीठों एवं देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए वहां पर पर्याप्त स्वच्छता एवं साफ-सफाई की निरंतर व्यवस्था की जाए। जिला प्रशासन द्वारा देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों के आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थो को मिलावट रहित रखने एवं प्रदूषित खाद्य पदार्थ की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जाए।"उन्होंने बताया, "मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठों एवं देवी मंदिरों के आसपास के क्षेत्र में यात्रियों की दैनिक क्रिया के लिए पर्याप्त जन सुविधाओं की व्यवस्था और सचल शौचालय की व्यवस्था करने को कहा है। वहीं संक्रामक बीमारी की रोकथाम के लिए चूना आदि के छिड़काव की मुकम्मल व्यवस्था और मंदिरों के आसपास पेयजल एवं टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।"

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD