Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

दुनिया के आधुनिक 'नीरो' होंगे मोदी : सुभाषिणी अली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बड़वानी (मप्र) , 15 Sep 2017

Last updated on: Sep 15, 2017, 00:00 IST

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पोलिट ब्यूरो सदस्य और पूर्व सांसद सुभाषिणी अली को लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगर आधुनिक 'नीरो' कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि 17 सितंबर को जब गुजरात में उनके जन्मदिन पर सरकारी जश्न मन रहा होगा, मध्यप्रदेश में 40 हजार परिवार डूब रहे होंगे। सुभाषिणी शुक्रवार को जब मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के डूब प्रभावित इलाकों में पहुंचीं तो उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने रोष भरे अंदाज में कहा, "बचपन में रोम के राजा नीरो की कहानी सुनी थी कि उसने अपने जन्मदिन पर रोशनी के लिए कुछ लोगों को जिंदा जला दिया था, मगर जीवन में पहली बार देख रही हूं कि भारत जैसे संवदेनशील और मानवता के पैरोकार देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के लिए चालीस हजार परिवारों को डुबाया जा रहा है।"नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाए जाने के साथ मध्यप्रदेश की नर्मदा घाटी में बसे 192 गांव और एक नगर धीरे-धीरे डूबने लगे हैं। 17 सितंबर को गुजरात में होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर इस बांध का लोकार्पण होना प्रस्तावित है। उसके बाद इन गांवों और नगरों का पूरी तरह डूबना तय है। अभी तक न तो पूरी तरह विस्थापन हुआ है और न ही पुनर्वास का समुचित इंतजाम। 

डूब प्रभावितों का हाल जानने बड़वानी पहुंचीं सुभाषिणी अली ने आईएएनएस से कहा, "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन का जश्न मनाने जा रहे हैं, इसमें न तो किसी को आपत्ति है और न ही बुराई, मगर उस दिन जो घटित होने वाला है, वह मोदी को आधुनिक नीरो जरूर साबित कर देगा, क्योंकि नीरो के बाद ऐसे किसी भी राजा या प्रधानमंत्री का उदाहरण नहीं मिलता, जिसने अपने जन्मदिन पर अपने ही देश के 40 हजार परिवारों की जिंदगी और रोजी-रोटी संकट में डाली हो।"उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य है कि एक राज्य का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने ही राज्य के लोगों को डुबाने में सहमति जता चुका है, इतना ही नहीं, राज्य के कई बांधों के गेट खोल दिए गए हैं, जिससे नर्मदा नदी में ज्यादा पानी आए और सरदार सरोवर का जलस्तर बढ़ जाए। इससे घाटी के वे गांव डूब चले हैं, जहां अब भी बसाहट है। महात्मा गांधी के अस्थिकलश का समाधि स्थल राजघाट भी डूब चुका है।"वह आगे कहती हैं, "दुनिया में कहीं भी ऐसा उदाहरण देखने को नहीं मिलेगा, जहां उसी देश के प्रधानमंत्री ने चुनावी फायदे के लिए अपने ही लोगों की जिंदगी तबाह कर दी हो, इससे साबित होता है कि प्रधानमंत्री मोदी में इंसानियत है ही नहीं।"सुभाषिणी अली का मानना है, "मोदी गुजरात में नर्मदा नदी का पानी पहुंचाकर चुनाव जीतना चाहते हैं, इसके एवज में भले ही मध्यप्रदेश के एक बड़े हिस्से में तबाही मच जाए। वहीं दूसरी ओर, अपना राजनीतिक हित बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज मौन साधे हुए हैं। तबाही होती है तो हो जाए, मगर मेरी कुर्सी बची रहे, यही उनका मकसद है।"उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, "दुख तो इस बात का है कि यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है, जिससे इतना बड़ा क्षेत्र, संस्कृति, स्मृति और धरोहरें प्रभावित हो रही हैं, बल्कि एक व्यक्ति की जिद के लिए ऐसा हो रहा है। यह देश ऐसे व्यक्ति को कभी माफ नहीं करेगा।"उत्तर प्रदेश की चर्चा करते हुए सुभाषिणी ने कहा कि प्रधानमंत्री के अलावा उनका जन्मदिन मनाने को कोई और तैयार नहीं है, यही कारण है कि 17 सितंबर को अवकाश होने के बावजूद प्रदेश की योगी सरकार ने स्कूलों को खोलने के आदेश दिए हैं, और बच्चों को स्कूल आने को कहा गया है। 

 

Tags: CPI-M

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD