Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

डा. जितेन्द्र सिंह ने अहमदाबाद स्पेस एप्लिकेशन सेंटर के विशिष्ट योगदान की प्रशंसा की

डा. जितेन्द्र सिंह ने अहमदाबाद स्पेस एप्लिकेशन सेंटर के विशिष्ट योगदान की प्रशंसा की
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 10 Sep 2017

Last updated on: Sep 10, 2017, 00:00 IST

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतन्त्र प्रभार) (डी.ओ.एन.ई.आर.) एम.ओ.एस.पी.एम.ओ., कार्मिक लोक शिकायत व पेंशन, परमाणु ऊर्जा व अन्तरिक्ष राज्य मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने भारत के अन्तरिक्ष कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मूलभूत मौलिक जानकारी प्रदान करने के लिए एवं आई.एस.आर.ओ. श्रीहरिकोटा से आरम्भ किए गए विभिन्न प्रतिष्ठित अंतरिक्ष मिशन के लिए, बहुउपयोगी सूचनाएं प्रदान करने के वास्ते स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (एस.ए.सी.) अहमदाबाद द्वारा किये गए बहुमूल्य योगदान की प्रशंसा की है।वर्तमान में गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर, डा. जितेन्द्र सिंह ने स्पेस एप्लिकेशन सेंटर के वैज्ञानिकों के साथ, इसके निदेशक डा. तपन मिश्रा के नेतृत्व में सविस्तार समीक्षात्मक बैठक की।डा. जितेन्द्र सिंह ने युद्धनीति विषयक कार्य व आपदा प्रबन्ध, ऑप्टिकल ट्रान्सीवर उपग्रह मोबाइल रेडियो इत्यादि के लिए, ओरिगेमी लैंस, स्वदेशी विकसित एम.एम.आई.सी., एयरबॉर्न लो मास एक्स बैंड मिनी- एस.ए.आर. के सम्बन्ध में, एस.ए.सी. द्वारा विकसित कुछ आधुनिकतम प्रौद्योगिकी पर विशेष प्रशंसात्मक टिप्पणी की।अहमदाबाद स्पेस सेंटर व गुजरात राज्य में चल रहे अन्य अंतरिक्ष विज्ञान कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए डा. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि यह राज्य पहले से ही शिक्षा कार्यों के लिए अंतरिक्ष संचार के अधिकतम उपयोग में अग्रणी था। 

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वही कार्य पूर्वोत्तर व पर्वतीय राज्यों के परिधीय क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से विस्तारित किए गए हैं। इस संबंध में, उन्होने भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के साथ शिक्षा विभाग, जम्मू एवं कश्मीर सरकार द्वारा हस्ताक्षरित किए गए सहमति पत्र का उल्लेख किया।डा. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पहले से ही विश्व नायक बन कर उभरा है। इसने न केवल, डा. विक्रम साराभाई व डा. सतीश धवन जैसे संस्थापकों के महान प्रयासों को प्रस्तुत किया है बल्कि अन्य देशों के सामने एक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है कि कैसे अंतरिक्ष विज्ञान को गैर स्पेस सैटलाइट मिशन कार्यक्रमों के लिए प्रयोग किया जा सकता है।डा. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान अंतरिक्ष विभाग अन्य मंत्रालयों के साथ सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर चुका है। इसने भारत सरकार के विभिन्न महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों जैसे स्मार्ट सिटी कार्यक्रम, जी.ई.ओ.-एम.एन.आर.ई.जी.ए., टेली एजुकेशन व टेली-मैडिसिन के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग को प्रभावी रूप से योग्य बनाया है।एस.ए.सी. अहमदाबाद के निदेशक डा. तपन मिश्रा, अपने वरिष्ठ वैज्ञानिकों/अधिकारियों के दल के साथ भाग लिया। इस दौरान डा. पीयूष वर्मा, डा. डी.के.दास, श्री राजीव ज्योति, श्री सरकार एस, श्री राज कुमार व अन्य इस समीक्षात्मक बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD