Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

अलगाववादी नेता एनआईए मुख्यालय के समक्ष गिरफ्तारी देंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Sep 2017

Last updated on: Sep 06, 2017, 00:00 IST

वरिष्ठ कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूख और मोहम्मद यासीन मलिक ने बुधवार को कहा कि घाटी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) के छापे से उनके इरादों में कोई फर्क नहीं पड़ेगा और वे एनआईए के मुख्यालय के समक्ष आगामी नौ सितंबर को गिरफ्तारी देंगे। संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व(जेआरएल) को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि हमने गिरफ्तारी(कोर्ट अरेस्ट ) के लिए दिल्ली के टिकट बुक कर लिए हैं। इन अलगाववादी नेताओं ने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में श्रीनगर के 11 स्थानों पर छापे मारे हैं।आजादी समर्थक अलगाववादी संगठन जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट(जेकेएलएफ) के अध्यक्ष मलिक ने कहा, "हम आपका निशाना हैं। तिहाड़ जेल के गेट खोल कर रखें, हम आ रहे हैं।"अलगाववादी नेताओं ने कहा कि वे लोग एनआईए के दिल्ली स्थित मुख्यालय के समक्ष नौ सितंबर को प्रदर्शन करेंगे और एनआईए द्वारा अलगाववादी नेताओं के उत्पीड़न के विरोध में गिरफ्तारी देंगे।संवाददाता सम्मेलन में फारूख और मलिक मौजूद थे, जबकि हैदरपोरा स्थित अपने घर में नजरबंद गिलानी ने टेलीफोन से मीडिया को संबोधित किया।गिलानी ने कहा कि एनआईए लोगों का संकल्प तोड़ने के लिए स्थानीय आजादी समर्थक नेताओं को परेशान कर रही है, लेकिन इस तरह के हथकंडे अपनाने से आत्मनिर्णय का मूलभूत अधिकार मांग रहे कश्मीरियों के इरादों में काई फर्क नहीं पड़ेगा।

जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक ने कहा,"लड़कियों और बूढ़े लोगों समेत स्थानीय नागरिकों को परेशान करने और पीटने के बाद सरकार कश्मीर में लोगों के आंदोलन को दबाने के लिए एनआईए को लेकर आई है।"उन्होंने दावा किया कि कश्मीर में लोगों ने बच्चों के शिक्षा में लाखों रुपये खर्च किए हैं, जिसपर सरकार यह आरोप लगा रही है कि ये लोग 300 रुपये में सेना पर पथराव करते हैं।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने बुधवार को कश्मीर में 11 जगहों और दिल्ली में पांच जगहों पर छापे मारे। एनआईए के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "एनआईए की टीमों ने श्रीनगर के 11 और दिल्ली के पांच स्थानों पर छापे मारे। ये छापे जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद के वित्तपोषण मामले से संबंधित हैं।"श्रीनगर में बशीर अहमद कालू, शौकत अहमद कालू, अब्दुल रशीद बट, फिरदौस इकबाल वानी, सज्जाद सैयद खान और इमरान कौसा के कार्यालयों और घरों पर छापेमारी जारी है।वहीं, दिल्ली में शादीपुर डिपो और खारी बावली इलाकों में गंगा बिशन गुप्ता, फिरोज अख्तर सिद्दीकी और सुनील कुमार जैन के कार्यालयों व घरों पर छापेमारी की गई।एनआईए ने जुलाई में पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों द्वारा आतंकवाद के वित्तपोषण की जांच के सिलसिले में कई अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया था। 

 

Tags: Syed Ali Geelani , Mirwaiz Umar Farooq , Yasin Mali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD