Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नीतीश के बुरे दिन शुरू हो गए : तेजस्वी प्रसाद यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

समस्तीपुर , 05 Sep 2017

Last updated on: Sep 05, 2017, 00:00 IST

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने यहां मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर 'राजनीतिक आत्महत्या' कर ली है। उन्होंने नीतीश पर सृजन घोटाले का मामला दबाने का भी आरोप लगाया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के क्रम में समस्तीपुर पहुंचे राजद नेता तेजस्वी ने यहां मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "महागठबंधन तोड़कर नीतीश कुमार ने राजनीतिक आत्महत्या कर ली है। अब उनके बुरे दिन शुरू हो गए हैं।"तेजस्वी ने सृजन घोटाले की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के कुर्सी पर रहने तक इस घोटाले की निष्पक्ष जांच हो ही नहीं सकती। उन्होंने कहा कि दोनों को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।राजद नेता ने इस घोटाले में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री मोदी का परिवार इस महाघोटाले में पूरी तरह से लिप्त है। उनकी बहन रेखा मोदी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गया है। नीतीश कुमार द्वारा लालू प्रसाद को मीडिया के 'डार्लिग' बताए जाने पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा, "नीतीश खुद बताएं कि वे किसके 'डार्लिग' हैं, या उनका कौन डार्लिग है? उनका डार्लिग भाजपा है या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) है?" 

 

Tags: Tejaswi Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD