Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

खेल मंत्री ने बैडमिंटन खिलाड़ियों और उनके कोचों का अभिनंदन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Aug 2017

Last updated on: Aug 31, 2017, 00:00 IST

युवा मामले और खेल मंत्री विजय गोयल ने आज यहां बैडमिंटन खिलाड़ियों साइना नेहवाल, पी.वी. सिंधु, किदाम्‍बी श्रीकांत और उनके कोचों पी. गोपीचंद और विमल कुमार का अभिनंदन किया।इस अवसर पर श्री गोयल ने कहा कि पी.वी. सिंधु और साइना नेहवाल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत की बेटियां अपनी दृढ़ता और संकल्‍प से जीवन के किसी भी क्षेत्र में कुछ भी हासिल करने में सक्षम हैं। उन्‍होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने ग्‍लासगो में हाल ही में सम्‍पन्‍न विश्‍व बैडमिंटन चैम्‍पियनशिप में कमाल दिखाकर करोड़ों दिलों को जीत लिया है। श्री गोयल ने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता से देश के करोड़ों युवाओं खासतौर से उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।खिलाड़ियों को लगातार सहयोग प्रदान करने के लिए पी.वी.सिंधु, साइना नेहवाल और किदाम्‍बी श्रीकांत ने भारत सरकार, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और खेल मंत्री श्री विजय गोयल को धन्‍यवाद दिया। सभी खिलाड़ियों ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के कल्‍याण में प्रधानमंत्री की गहरी दिलचस्‍पी के कारण ही सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करना संभव हुआ।पी. गोपीचंद और विमल कुमार ने कहा कि कड़ी मेहनत और बैडमिंटन खिलाड़ियों की सफलता के कारण क्रिकेट के बाद बैडमिंटन देश का सबसे लोकप्रिय खेल बन गया है। उन्‍होंने कहा कि आज खेलाड़ियों के लिए उपलब्‍ध सुविधाओं के कारण भारत विभिन्‍न खेलों में लगातार तरक्‍की कर रहा है।

 

Tags: Vijay Goel , Saina Nehwal , PV Sindhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD