पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज सुचेतगढ़ ब्लाक के साई कलान (दीवार कैम्प) में नवनिर्मित समुदायिक हॉल तथा स्वच्छता परिसर का उद्घाटन किया।
यह समुदायिक हाल तथा स्वच्छता परिसर बीएडीपी के अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 30 लाख रु. की राशि से बनाया गया है।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इन सम्पतियों के निर्माण से क्शेत्र के लोगों की लम्बित मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास हेतु विभिन्न विकास परियोजनाओं को पूरा किया गया है तथा कई परियोजनाऐं प्रगति पर हैं।इसके उपरांत मंत्री ने एक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया यहां पर साई कलान तथा आसपास के क्शेत्रों के लोगों ने मंत्री को बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति, गलियों एवं नालियों की मुरम्मत, सड़क सम्पर्क, शौचालयों का निर्माण, बीपीएल वर्ग में लाभार्थियों को लाना तथा विधवा/वृद्ध पैंशन के लिए लम्बित आवेदनों को निपटाने सम्बंधित अपनी मांगे बताई।मंत्री ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी मांगों एवं समस्याओं को प्राथमिकता से लिया जाएगा।पीएचई, आरडीडी के वरिश्ठ अधिकारी तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।