Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, शिक्षामंत्री ने जम्मू में स्कूली शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की

डॉ. निर्मल सिंह ने जमीनी स्तर पर मुल्यांकन, जरूरी बदलावों पर बल दिया, प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र को 2 मॉडल स्कूल मिलेंगे, एमडीएम योजना को पीपीपी मोड पर षुरू किया जाएगा- सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 31 Jul 2017

Last updated on: Jul 31, 2017, 00:00 IST

उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह तथा शिक्षा मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने आज सांबा, कठुआ, ऊधमपुर तथा रियासी जिलों में स्कूली शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की।उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, वन एवं पर्यावरण मंत्री चौ. लाल सिंह, पर्यटन राज्यमंत्री प्रिया सेठी, वित्तीय एवं योजना राज्यमंत्री अजय नंदा तथा विधानसभा  और विधान परिशद के सम्बंधित सदस्य बैठक में उपस्थित थे।उपमुख्यमंत्री ने सभी स्कूलों विषेशकर ग्रामीण क्षेत्रों को सभी सुविधाएं तथा पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध करवाने हेतु विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाये गये विभिन्न सुधारवादी कदमों से सभी स्तरों पर शिक्षा का दायरा बढ़ रहा है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी संस्थानों में शिक्षा के उच्चस्तरों को बनाये रखने में पाठ्यक्रम, पाठ्यत तथा व्यवसायिक कोर्सों के माध्यम से बेहतर शिक्षा को बढ़ाने में भविश्य के कार्यों तथा नीतियों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं।शिक्षा मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने कहा कि सरकार राज्य में पूरी स्कूली शिक्षा को बहाल करने हेतु प्रतिबद्ध है।बुखारी ने जिला प्रशासन तथा राजनैतिक प्रतिनिधियों के बीच प्रभावशाली सम्पर्क बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि स्कूलों के आधुनिकीकरण तथा स्तर को बढ़ाने की प्रक्रिया में स्थानीय विधायकों को शामिल करने से नये समाधान निकलेंगे।

मंत्री ने बैठक में जानकारी दी कि हाल ही में गांव के सम्पूर्ण शिक्षा परिदृश्य, क्षमता तथा जरूरतों पर गांव शिक्षा योजनाएं शुरू करने हेतु गांव शिक्षा समितियां गठित की गईं।इसके अतिरिक्त अल्ताफ  बुखारी ने कहा कि आगामी माह में सम्बंधित विधायकों तथा पार्शदों को स्कूलों के स्तर को बढ़ाने, स्कूलों में जांच तथा संतुलन की व्यवस्था को शुरू करने सहित मुद्दों में भाग लेने के लिए विभाग द्वारा सशक्त बनाया जाएगा।बुखारी ने प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 2 माडल स्कूल स्थापित करने तथा क्षेत्र के स्थानीय एनजीओ के साथ मिलकर पीपीपी मोड़ में मिड डे मील शुरू करने के निर्देश दिये।उद्योग एंव वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्शक राज्य के योग्य व्यक्ति हैं तथा इनकी क्षमता का शिक्षा क्षेत्र में पूरी तरह दोहन किया जाना चाहिए।लाल सिंह ने कहा कि विभिन्न राज्य प्रायोजित सेमिनारों तथा विशेश कोर्सों में शिक्षकों की भागेदारी से प्राप्त ज्ञान को साझा करने की आवश्यकता है। उन्होंने समय समय पर स्कूली ढांचे के उचित रखरखाव के लिए भी आग्रह किया। शिक्षा राज्यमंत्री प्रिया सेठी ने सरकारी स्कूलों में स्वरविज्ञान पर विशेश बल देते हुए प्रि-प्राईमरी कक्षाओं के समावेशन पर बल दिया।विधायकों ने बैठक को विभिन्न मुददों विषेशकर पीने के पानी की कमी, साफ सफाई, स्टाफ की कमी, स्कूलों के स्तर को बढाने से सम्बंधित मुददों, स्थानांतरण नीति, क्षतिग्रस्त स्कूलों की मुरम्मत आदि से अवगत करवाया।इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने उधमपुर तथा रियासी जिले में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।षिक्षा सचिव फारूक अहमद षाह, स्कूली षिक्षा निदेषक  रविन्द्र सिंह, कठुआ के उपायुक्त रामेष कुमार, एडीडीसी सांबा विवेक षर्मा, एसपी रमसा एसएसए तथा स्कूली षिक्षा विभाग के वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Nirmal Singh , Syed Altaf Bukhari , Chander Prakash Ganga , Chaudhary Lal Singh , Ajay Nanda , Priya Sethi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD