Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत सरकार के शीर्ष वैज्ञानिक अधिकारियों के साथ की बैठक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jul 2017

Last updated on: Jul 19, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सरकार के शीर्ष वैज्ञानिक अधिकारियों के साथ बैठक की।इन अधिकारियों में नीति आयोग के सदस्‍य डाक्‍टर वी के सारस्‍वत,भारत सरकार के मुख्‍य वैज्ञानिक सलाहकार डाक्‍टर आर चिंदबरम और केन्‍द्र सरकार के  विभिन्‍न विज्ञान विभागों के सचिव शामिल थे। बैठक में अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को विभिन्‍न क्षेत्रों में वैज्ञानिक अनुसंधान में हुई प्रगति की जानकारी दी।बैठक में प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि प्रौद्योगिकि और नवाचार भारत की प्रगति और समृद्धि के लिए बेहद जरुरी है। उन्‍होंने कहा कि देश की समस्‍याओं के समाधान के लिए  विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विज्ञान का इस्‍तेमाल सरकार की प्राथमिकता है।खेल जगत में प्रतिभाओं की खोज का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि  स्‍कूली छात्रों में भी विज्ञान विषयों में  इसी तरह प्रतिभाओं की खोज की एक प्रणाली विकसित की जानी चाहिए। 

उन्‍होंने कहा कि जमीनी स्‍तर पर कई तरह के नवोन्‍मेषण हो रहे हैं। इन नवोन्‍मेषणों का लाभ सबतक पहुंचाने के लिए  एक सक्षम व्‍यवस्‍था विकसित की जानी चाहिए । उन्‍होंने  इस संदर्भ में रक्षाकर्मियों द्वारा किए गए नवाचार का  भी उल्‍लेख किया।प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में प्रोटीन युक्‍त दालों, खाद्यपदार्थों को पोषण युक्‍त बनाने तथा तीसी में मूल्‍य संवर्धन को  प्राथमिकता के तौर पर  लेते हुए इस दिशा में तेजी से काम करने की आवश्‍यकता बताई।ऊर्जा के क्षेत्र का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि  ईंधन के आयात पर निर्भरता घटाने के लिए सौर ऊर्जा के सर्वाधिक इस्‍तेमाल की संभावनाएं तलाशी जानी चाहिंए ।आमलोगों का जीवन स्‍तर सुधारने तथा इस रास्‍ते में आने वाली चुनौतियों से निबटने में भारतीय वैज्ञानिको की क्षमताओं पर भरोसा जताते हुए प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से देश के स्‍वाधीनता के 75साल पूरे होने के अवसर पर 2022 तक इस दिशा में  एक निश्‍चित लक्ष्‍य तय करने का अनुरोध किया ।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD