मनरेगा में सामाजिक आडिट से सम्बंधित कमियों पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री शिकायत सेल को मनरेगा के लिए सामाजिक आडिट स्टाफ की नियुक्ति के लिए कहा गया।मुख्यमंत्री शिकायत सेल के कोआर्डीनेटर तस्सदुक मुफ्ती ने ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायतीराज मंत्री अब्दुल हक खान को लिखे पत्र में कहा है ‘हाल ही में मैने प्रैस में प्रकाशित समाचारों को पढ़ा जहां पर भारत के संपादक तथा महासंपादक द्वारा निकाली गई खबरों के अनुसार मनरेगा में सामाजिक आडिट से सम्बंधित कुछ कमियां बताई गई है‘।उन्होंने लिखा ‘सभी स्टेक होल्डरों के लिए जवाबदेही एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु यह अनिवार्य है कि मनरेगा के अनुसार राज्य के साथ साथ प्रांतीय स्तर पर सामाजिक आडिट मनरेगा के निदेशक तथा अन्य प्रोत्साहित स्टाफ को नियुक्त कर एक आत्मनिर्भर सामाजिक आडिट स्थापित की जाये‘।इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि अगर आप इस मुद्दे को व्यक्तिगत रूप से लेकर इस प्रमुख योजना में पारदर्षिता एवं जवाबदेही सुनिष्चित करने के लिए उपर्युक्त को पूरा करते है तो मैं इसके लिए आप का आभारी रहंूगा।