Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रधानमंत्री उज्‍ज्वला योजना के तहत ढाई करोड़ वां एलपीजी कनेक्‍शन वितरित किया

उत्‍तर प्रदेश के बाद दूसरे स्‍थान पर पश्‍चिम बंगाल में सर्वाधिक कनेक्‍शन दिए गए-धर्मेन्‍द्र प्रधान

Listen to this article

5 Dariya News

मुर्शिदाबाद , 15 Jul 2017

Last updated on: Jul 15, 2017, 00:00 IST

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज पश्‍चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगुंज में गौरी सरकार को प्रधानमंत्री उज्‍ज्वला योजना के तहत ढाई करोड़ वां गैस कनेक्‍शन वितरित किया। इस अवसर पर जांगीपुर में आयोजित एक समारोह में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान सांसद श्री अभिजीत मुखर्जी भी उपस्‍थित थे। प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के तहत गरीबी की रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाली महिला लाभार्थियों को दिया जाने वाला यह ढाई करोड़ वां एलपीजी कनेक्‍शन था।प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के अंतर्गत राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने आज 11 महिलाओं को यह कनेक्‍शन वितरित किया। इस अवसर पर प्रसन्नता व्‍यक्‍त करते हुए उन्‍होंने कहा कि 14 महीनों के अंतराल में यह आंकड़ा ढाई करोड़ को पार कर गया है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तर प्रदेश के बलिया में 1 मई, 2016 को प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना से देशभर में विशेषकर उन महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आया है जो साधन विहिन थीं और गरीबी की रेखा से नीचे जीवन बसर कर रही थीं।

इस अवसर पर श्री धमेन्‍द्र प्रधान ने राष्‍ट्रपति का धन्‍यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के तहत ढाई करोड़ वें एलपीजी कनेक्‍शन वितरण के लिए उन्‍होंने अपना अमूल्‍य समय प्रदान किया है। प्रधानमंत्री द्वारा 1 मई , 2016 को उत्‍तर प्रदेश के बलिया में शुरू हुई। इस योजना के तहत अब तक 2 करोड़ 49 लाख एलपीजी कनेक्‍शन वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से सर्वाधिक (55 लाख) कनेक्‍शन उत्‍तर प्रदेश में जारी किए गए हैं। उन्‍होंने बताया कि पश्‍चिम बंगाल में एलपीजी कनेक्‍शन वितरण की संख्‍या उत्‍तर प्रदेश के बाद सर्वाधिक है। उन्‍होंने बताया कि पश्‍चिम बंगाल में एलपीजी कनेक्‍शन मुहैया कराने के लिए 600 से अधिक वितरकों को शामिल किया गया है। इनमें से मुर्शिदाबाद जिले में 50 वितरक शामिल हैं।इस योजना के तहत 2019 तक गरीबी की रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाली 5 करोड़ महिलाओं को एलपीजी कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराया जाएगा। योजना के तहत 2019 तक देश की सभी घरों में एलपीजी कनेक्‍शन मुहैया कराए जाने के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने के लिए 10 करोड़ नए एलपीजी कनेक्‍शन उपलब्ध कराए जाएंगे। देश के इतिहास में पहली बार पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय करोड़ों गरीब महिलाओं के लिए कल्‍याण योजना को लागू कर रही है। 

गरीबी की रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे परिवारों की पहचान 2011 की सामाजिक, आर्थिक जाति योजना (एसईसीसी) के आंकड़ों के तहत की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत महिला लाभार्थी को 1600 रूपये की सहायता भी दी जा रही है। इसमें 14.2 किलोग्राम सिलिंडर की सिक्‍योरिटी जमा, प्रेशर रेग्‍युलेटर, सुरक्षा हॉज, गैस उपभोक्‍ता कार्ड और गैस लगाने का चार्ज शामिल है।2016-17 के वित्‍त वर्ष में तेल विपणन कंपनियां देशभर में तीन करोड़ 25 लाख नए कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराएगी। किसी भी वर्ष की तुलना में एलपीजी कनेक्‍शन वितरण की यह संख्‍या सर्वाधिक है।पिछले तीन वर्षों के दौरान देश में एलपीजी कनेक्‍शन की मांग में भारी बढ़ोतरी हुई है। तीन वर्षों के दौरान पांच हजार से अधिक नए वितरक शामिल किए गए हैं। प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के तहत एलपीजी की मांग को पूरा करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में वितरकों को प्राथमिकता दी गई है।   

 

Tags: Pranab Mukherjee , Dharmendra Pradhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD