Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और बाबुल सुप्रियो ने दिल्ली में आठवीं स्लम दौड़ का शुभारम्भ किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jul 2017

Last updated on: Jul 15, 2017, 00:00 IST

युवा मामलों और खेल के केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने भारी उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रम के केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, सांसद रमेश बिधूड़ी और बॉस्केट बॉल खिलाड़ियों दिव्या, प्रशांति, आकांक्षा और प्रतिमा (सिंह बहनों के नाम से मशहूर) के साथ शनिवार को दिल्ली में आठवीं स्लम युवा दौड़ का शुभारम्भ किया। आज की यह दौड़ कुतुबमीनार से शुरू हुई और मेहरौली स्थित लड़के-लड़कियों के सरकारी स्कूल के प्रांगण में समाप्त हो गई। इसमें झुग्गी-झोपड़ियों के 3000 युवाओं ने भाग लिया और दौड़ के शुभारम्भ होने के पहले बाबुल सुप्रियो ने अपने गायन के जरिये युवाओं का उत्साहवर्धन किया। श्री गोयल ने इस अवसर पर प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह केवल दौड़ने के लिए दौड़ नहीं है, बल्कि हम अपने बेहतर कल के लिए दौड़ लगा रहे हैं। एक नये भारत के लिए दौड़ रहे हैं, जहां हरेक युवक-युवती राष्ट्र निर्माण में अपने-अपने कौशल का उपयोग करे। श्री बाबुल सुप्रियो ने स्लम युवा दौड़ के आयोजन के लिए खेल मंत्रालय की भूरि-भूरि सराहना की। उन्होंने इसे युवा प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए ‘नवोन्मेषी कदम’ बताया। 

सांसद रमेश बिधूड़ी ने भी खेल मंत्रालय की इस पहल की सराहना की और प्रतिभागी युवकों से आह्वान किया कि वह ऐसी दौड़ में पूरे उत्साह से भाग लें। सिंह बहनों ने भी युवकों से खेल की गतिविधियों में हिस्सा लेने का आग्रह करते हुए खेल और युवा को भारत की ताकत के दो स्तम्भ बताया । स्लम युवा दौड़ दरअसल, युवा मामलों और खेल मंत्रालय एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन की तरफ से शुरू किये गए ‘स्लम अंगीकार’ अभियान का एक हिस्सा है। इसका मकसद सरकार द्वारा शुरू की गई जन-हितैषी योजनाओं-कार्यक्रमों के बारे में लोगों को अवगत करना है।केंद्रीय मंत्री गोयल ने आगे कहा कि ‘स्लम अंगीकार’ अभियान में एनएसएस, सरकारी स्कूल, आरडब्ल्यूए, एनजीओ, रोटरी क्लब आदि संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा। अब तक कुल 11 स्लम युवा दौड़ आयोजित किये गए हैं, जिनमें आठ दौड़ युवाओं की भारी संख्या में की गई भागीदारी के आधार पर काफी सफल रही हैं। 

 

Tags: Vijay Goel , Babul Supriyo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD