Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

राजनाथ सिंह ने लक्षद्वीप के लिए गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्‍यक्षता की

गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्‍यक्षता में संघ शासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए गृह मंत्रालय से सम्‍बद्ध सलाहकार समिति की आज बैठक हुई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jul 2017

Last updated on: Jul 13, 2017, 00:00 IST

सदस्‍यों ने लक्षद्वीप में विकास और सुरक्षा के विभिन्‍न क्षेत्रों से जुड़े 79 कार्य विषयों के बारे में सुझाव दिए। बैठक में सुदूरवर्ती इलाका होने के नाते लक्षद्वीप में वायु सम्‍पर्क, जहाजरानी और इंटरनेट सम्‍पर्क सहित विभिन्‍न मुद्दों पर विस्‍तार से चर्चा की गई। सदस्‍यों के सुझावों  से सहमति व्‍यक्‍त करते हुए गृह मंत्री ने वायु सम्‍पर्क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सुविधाओं को बढ़ाने का निर्देश दिया तथा इस मामले पर नागर विमानन मंत्रालय के साथ चर्चा करने को कहा। जहाजरानी क्षेत्र में यह तय किया गया है कि जहाजरानी, बंदरगाह और पत्‍तन के बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाना चाहिए जिसके लिए अन्‍य बातों के अलावा एक योजना बनाई गई है। जहाजरानी मंत्रालय ने 13 जहाजों और पोतों को शामिल करने के लिए ‘अनापत्ति’ दी है और गृह मंत्रालय इस बारे में जल्‍द फैसला करेगा। इंटरनेट कनैक्‍टीविटी 106 एमबीपीएस से बढ़कर 318 एमबीपीएस हो गई है जिसे आप्टिकल फाइबर केबल बिछाकर और सुधारा जाएगा।भूमि के मुआवजे, रिक्‍त पदों को भरने, शिक्षा, पीने के पानी की आपूर्ति, ऊर्जा खासतौर से स्‍वच्‍छ ऊर्जा, पर्यटन, मत्‍स्‍य पालन, उद्योग, तटवर्ती सुरक्षा और पोलीहाउस, ड्रिप तथा छिड़काव से सिंचाई सहित कृषि की आधुनिक टैक्‍नोलॉजी को लागू करने से जुड़े मुद्दों पर भी विस्‍तार से चर्चा की गई।

गृह मंत्री ने सभी के लिए आवास, आधार नामांकन, स्‍वच्‍छ भारत अभियान, नवीकरणीय ऊर्जा, पहल, राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन और बैंकिंग सुविधाओं जैसी विभिन्‍न केन्‍द्रीय योजनाओं को लागू करने पर संतोष व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने मंत्रालय से कहा कि वह सभी अंतर मंत्रालयों से जुड़े मामलों को एक निर्धारित समय पर कार्यान्वित करने के लिए संबद्ध मंत्रालयों और लक्षद्वीप प्रशासन के साथ उठाए। उन्‍होंने कहा कि सलाहकार समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए जब भी कभी जरूरत पड़ेगी, वे स्‍वयं हस्‍तक्षेप करेंगे।सदस्‍यों ने जहाजरानी, स्‍वास्‍थ्‍य, ऊर्जा और पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर द्वीप में विकास की गति में तेजी लाने के लिए गृह मंत्री को धन्‍यवाद दिया। सदस्‍यों ने आशा व्‍यक्‍त की कि आज की बैठक के बाद गृह मंत्री के हस्‍तक्षेप से सभी क्षेत्रों में विकास की गति में तेजी आएगी।बैठक में गृह राज्‍य मंत्री श्री हंसराज गंगाराम अहीर, प्रशासक श्री फिरोज खान, लक्षद्वीप के सांसद पी.पी. मोहम्‍मद फैजल, डॉ. कोयम्‍मा कोया, श्री पी. जफर शाह, श्री पोन्‍नीक्‍कम शेकोया, डॉ. के.पी. कोया, श्री एम.पी. सैयद मोहम्‍मद कोया और लक्षद्वीप के सचिव डॉ. तारिज टॉमस, गृह मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे।         

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD