Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

विधानसभा सत्र: अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता ने प्रेस सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 14 Jun 2017

Last updated on: Jun 14, 2017, 00:00 IST

विधानसभा के आगामी विशेष सत्र की सुचारू कवरेज की सुविधा के लिए, जम्मू-कश्मीर विधान सभा के अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता ने आज सुरक्षा अधिकारियों, सूचना विभाग तथा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों के प्रतिनिधियों से एक संयुक्त बैठक बुलाई।बैठक के दौरान प्रेस गैलरी में सुरक्षा, आवास, प्रोटोकॉल, पार्किंग, कैंटीन सुविधाएं, प्रवेश पास जारी करने, बैठने की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई।सत्र के दौरान पत्रकारों को पर्याप्त सुविधाएं देने का आश्वान देते हुए अध्यक्श ने निश्पक्श कवरेज सुनिश्चित करने के लिए कहा।सत्र के दौरान सदन में उठाए गए मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए अध्यक्ष ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से सहयोग की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान प्रत्येक व्यक्ति के दृष्टिकोण को कवर किया जाना चाहिए। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि सदन के प्रोटोकॉल का सम्मान करें और सुरक्षाकर्मियों के  साथ सहयोग करें।मीडिया प्रतिनिधियों ने भी अपने दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया, और बिना रुकावट कवरेज के लिए अपनी आवश्यकताओं को प्रस्तुत किया।मीडिया के लिए आवास सुविधाओं की मांगों पर अध्यक्ष ने कहा कि सर्किट हाउस में 10 कमरों को पत्रकारों के लिए रखा गया है जो मानदंडों के अनुसार आवंटित किए जाएंगे।निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क, मुनीर-उल-इस्लाम ने सदन कर सुचारू लिए प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में बैठक को बताया।एडीसी सुरक्षा दिलीबग सिंह, आईजी ट्रैफिक जेके जगजित कुमार, एसएसपी मुख्यालय सीआईडी ​​राजेश्वर सिंह, एसएसपी सिविल सचिवालय दुष्यंत शर्मा, एसएसपी सुरक्षा मकसूद उल जमान, उप निदेशक सूचना शेख जहूर, समाचार संपादक डीडीके शबीर अहमद डार, उप निदेशक डीडीके श्रीनगर काजी सलमान, इंडिया टुडे के तारिक अहमद, केएनएस के मीर फरहत, न्यूज कॉर्डिनेटर डीआईपीआर शबीर अहमद, रेडियो कश्मीर के मकसूद अहमद, द ट्रिब्यून के एहसान फजली, नसीर गनई, अब्दुल मोमिन असिफ कुरेशी, रशीद राहील, गुलाम हसन कालू भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Kavinder Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD