Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोदी की तरह योगी सरकार भी छलावे व दिखावे की सरकार : मायावती

मायावती
मायावती
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 08 Jul 2017

Last updated on: Jul 08, 2017, 00:00 IST

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश की योगी सरकार को केंद्र की मोदी सरकार की तरह छलावे व दिखावे की सरकार करार दिया है। बसपा अध्यक्ष का कहना है कि योगी और मोदी की सरकारों में आमजनता का काफी बुरा हाल है और जीवन त्रस्त है। जनता की समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं।मायावती शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पार्टी के छोटे-बड़े विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मासिक बैठक कर रही थी। इस दौरान उन्होंने पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए पार्टी के कार्यक्रमों व कैडर के आधार पर पार्टी संगठन को तैयार करने और प्रदेश के राजनीतिक हालात की गहन समीक्षा की। साथ ही बदली हुई राजनीतिक परिस्थिति में नई रणनीति अपनाकर काम करने के लिए विशेष निर्देश दिए।बैठक को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा, "बसपा को निशाना बनाने का काम किया जा रहा है। इसके बावजूद बसपा का मिशनरी मूवमेंट मजबूती से उप्र में जड़ जमाए हुए है। भाजपा एंड कंपनी व आरएसएस के लोग केवल लोगों को गुमराह करने के लिए अनेक प्रकार की गलत अफवाहें फैलाने का काम करते रहते हैं।"

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "भाजपा और आरएसएस अपने लिए बसपा को ही असली खतरा और चुनौती मानते हैं। इनकी नीति व कार्यक्रम देश व समाज को जोड़ने वाली नहीं, बल्कि देश को तोड़ने वाली हैं। इसी के कारण कि आज पूरे देश में लक्ष्य करके जातिवादी व सांप्रदायिक हिंसा, तनाव व हत्याओं का एक खतरनाक वातावरण हर तरफ पैदा कर दिया गया है।" प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास एवं कानून-व्यवस्था के मामले में बुरी तरह से विफल साबित हुई है। हर तरफ असुरक्षा के और भयभीत करने वाला माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा, "देश की 22 करोड़ जनता से काफी बड़े-बड़े वायदे और हसीन व रंगीन सपने दिखा केंद्र में आई मोदी सरकार की तरह ही प्रदेश की योगी सरकार भी छलावे व दिखावे की सरकार साबित हो रही है। इनकी सरकारों में आमजनता का काफी ज्यादा बुरा हाल व जीवन त्रस्त है और लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।"

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD