Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संप्रग सरकार के समय की जीएसटी लागू करें : कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल
कपिल सिब्बल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jul 2017

Last updated on: Jul 08, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस ने शनिवार को पूर्ववर्त्ती संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सरकार द्वारा आगे बढ़ाई गई जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) प्रणाली को लागू करने की मांग की और कहा कि वर्तमान जीएसटी 'सरकार के लिए अच्छा है, लेकिन आम आदमी के लिए बुरा है।' विपक्षी दल ने कहा कि अगर केंद्र की सरकार बदलती है तो मूल जीएसटी को लागू करना संभव है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा, "वास्तविकता यह है कि जब भी इस सरकार ने देश के आर्थिक ढांचे को बदलने के लिए कदम उठाया है, लोग दुखी हुए हैं। पहले लोग नोटबंदी से दुखी हुए और अब जीएसटी से।"उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था यह अच्छी और सरल कर प्रणाली है। हमारा कहना है कि यह तो सरल कर प्रणाली को विदा करनेवाला है। वे जीएसटी कानून के बारे में जानते होंगे, लेकिन उन्हें व्यापार और कारोबार के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।"सिब्बल ने कहा, "हम सरकार से यह मांग करते हैं कि यूपीए सरकार द्वारा शुरू किए गए जीएसटी को लागू करें। हम जब सत्ता में आएंगे तो इसे लागू करेंगे। वस्त्र कारोबारियों के दुख को दूर किया जाना चाहिए। अपंजीकृत व्यापारियों के संकट को भी दूर किया जाना चाहिए और बुनियादी चीजों पर कर की दर कम होनी चाहिए।"कांग्रेस नेता ने कहा कि जीएसटी 'एक देश, एक कर' नहीं है। क्योंकि अभी भी राज्य सरकारें और नगर निगमें इन करों के ऊपर से कर वसूल सकती हैं और वसूल रही हैं। 

 

Tags: Kapil Sibal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD