Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

अरुण जेटली ने जीएसटी दरें जांचने के लिए एप लांच किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jul 2017

वित्त मंत्री अरुण जेटली शनिवार को एक मोबाइल एप लांच किया जिसका नाम 'जीएसटी रेट फाइंडर' है, यह ग्राहकों को किसी सामान या सेवा की खरीदारी से पहले उस पर लगाई गई जीएसटी रेट की पुष्टि करेगा, ताकि वे सही रेट की जांच कर ही भुगतान करें। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा, "यह मोबाइल एप प्रयोक्ताओं को वस्तु और सेवाओं की जीएसटी दरों का पता लगाने में मदद करेगा। इसे किसी भी स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है और यह ऑफलाइन भी काम करेगा। प्रयोक्ता किसी वस्तु या सेवा का नाम डालकर या संबंधित चैप्टर देख कर जीएसटी रेट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।"यह एप फिलहाल एंड्रायड प्लेटफार्म पर उपलब्ध है और जल्द ही आईओएस के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।इसके अलावा केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने भी अपनी वेबसाइट पर जीएसटी रेट फाइंडर दिया है जो सीबीईसी-जीएसटी डॉट जीओव डॉट इन पर उपलब्ध है। इस पर जाकर प्रयोक्ता केंद्रीय जीएसटी, राज्य जीएसटी, केंद्रशासित प्रदेश जीएसटी और छूट उपकर का पता कर सकते हैं। 

 

Tags: Arun Jaitley , GST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD