Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल-14 : राजस्थान ने हैदराबाद को 55 रनों से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2021, #IPL2021, Jos Buttler, Sanju Samson, Manish Pandey, Kane Williamson, Arun Jaitley Stadium, Mustafizur Rahman, Chris Morris, Rajasthan Royals, SunRisers Hyderabad, SRH, #HallaBol, #RoyalsFamily, #RRvSRH
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 May 2021

Last updated on: May 02, 2021, 00:00 IST

राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 28वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 55 रनों से हरा दिया। राजस्थान ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए तीन विकेट पर 220 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में 8 विके ट पर 165 रन ही बना सकी। उसकी ओर से मनीष पांडे ने सर्वाधिक 31 रन बनाए जबकि विकेटकीपर जॉनी बेयर्सटो ने 30 रन बनाए।राजस्थान की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान और क्रिस मौरिस ने तीन-तीन विकेट लिए।इससे पहले, टॉस हारकर बैटिंग कर रही राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 220 रन बनाए। बटलर ने अपनी 64 गेंदों की पारी में 11 चौके और 8 छक्के लगाए।बटलर ने आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया है। वह इस लीग में शतक लगाने वाले चौथे अंग्रेज बल्लेबाज हैं। उनके पहले केविन पीटरसन, बेन स्टोक्स (2 बार) और जॉनी बेयरस्टो शतक लगा चुके हैं।इसके अलावा कप्तान संजू सैमसन ने 33 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रनों की पारी खेली। रियान पराग 15 रनों पर नाबाद लौटे।नए कप्तान केन विलियमसन की देखरेख में खेल रही हैदराबाद की ओर से संदीप शर्मा, राशिद खान और विजय शंकर ने एक-एक सफलता हासिल की।राजस्थान की सात मैचों में यह तीसरी जीत थी। उसके खाते में छह अंक हो गए हैं और वह बेहतर नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।दूसरी ओर, नए कप्तान की देखरेख में भी हैदराबाद को जीत नहीं मिली। उसे सीजन में सात मैचों में छठी हार झेलनी पड़ी। वह एक जीत के साथ तालिका में सबसे नीचे है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021 , Jos Buttler , Sanju Samson , Manish Pandey , Kane Williamson , Arun Jaitley Stadium , Mustafizur Rahman , Chris Morris , Rajasthan Royals , SunRisers Hyderabad , SRH , #HallaBol , #RoyalsFamily , #RRvSRH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD