विधानसभा में आज जम्मू-कश्मीर वस्तु और सेवा कर (जेकेजीएसटी) विधेयक 2017 को पेश करते हुए, वित्त मंत्री डा हसीब द्राबु ने अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता से दो असामान्य अनुरोध किए। उन्होंने दो विपक्षी विधायकों के लिए अलग अलग निर्देश की मांग की - एक उन्हें सदन में सलाम करने के लिए और अन्य एक से विधायक के रूप में इस्तीफा देने के लिए।उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के विधायक देविंदर राणा ने जीएसटी प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा था कि अगर भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 में पर्याप्त संवैधानिक सुरक्षा उपाय अगर होंगे तो वह सदन में उन्हें (वित्त मंत्री) सलाम करेंगे और जम्मू और कश्मीर के संविधान के धारा -5 को जम्मू और कश्मीर में वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के कार्यान्वयन पर राष्ट्रपति के आदेश की प्रस्तावना में शामिल किया गया है।डॉ द्राबू ने कहा,‘‘अब जब इन सुरक्षा उपायों को राष्ट्रपति के आदेश में सुनिश्चित किया गया है तो एक निर्देश दिया जा सकता है कि वह (राणा), जब भी अगला सत्र हो तब मुझे सलाम करें, क्योंकि आज वह सदन में मौजूद नहीं हैं।’’कांग्रेस विधायक जीएम सरूरी की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि यदि जीएसटी पर राष्ट्रपति आदेष में सुरक्षा उपायों को शामिल किया गया तो वे एक विधायक के रूप में इस्तीफा दे देंगे। डॉ दा्रबू ने कहा कि कांग्रेस के विधायक को भी इस्तीफा देने का निर्देश जारी किया जाना चाहिए क्योंकि उनके द्वारा निर्धारित शर्त पूरी हुई है।