Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने जीएसटी को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए पूर्वोत्तर राज्‍यों को बधाई दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jul 2017

Last updated on: Jul 05, 2017, 00:00 IST

केन्‍द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने आज जीएसटी (वस्‍तु एवं सेवा कर) को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सभी आठों पूर्वोत्तर राज्‍यों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्‍यों ने इस क्षेत्र में अनगि‍नत विविधताओं, विरोधाभासों और बाधाओं के बावजूद जीएसटी प्रक्रिया की शुरुआत से ही अत्‍यंत सहयोगात्‍मक रुख का प्रदर्शन करते हुए एक उल्‍लेखनीय उदाहरण पेश कि‍या है। उन्‍होंने विभिन्‍न राजनीतिक दलों की आठों राज्‍य सरकारों के साथ-साथ इस क्षेत्र के उन विभिन्न कारोबारी संगठनों एवं उनके प्रतिनिधियों के विनम्र रुख की सराहना की जो समय-समय पर अपनी आशंकाएं व्‍यक्‍त करते रहे और खुले दिमाग के साथ उनके निवारण पर अपना ध्‍यान केन्द्रित करते रहे जिससे इस क्षेत्र में जीएसटी को लागू करने से जुड़े सभी मुद्दों का सौहार्दपूर्ण हल निकल पाया।

नगालैंड के सड़क एवं पुल मंत्री श्री वाई. विखेहो स्‍वू से बातचीत करते हुए डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने नगालैंड की सराहना की, जो भारत के सबसे परिधीय राज्यों में से एक है और जिसकी सीमाएं कई देशों से लगी हुई हैं तथा जिसे स्थलाकृति, अपर्याप्त कनेक्टिविटी, सीमित परिवहन इत्‍यादि से उत्पन्न परेशानियों से लगातार जूझना पड़ता है। श्री विखेहो स्‍वू जीएसटी परिषद में नामित रहे हैं और वह राज्‍य में जीएसटी लागू होने के बाद की व्‍यवस्‍थाओं पर चर्चा के लिए डॉ. जितेन्‍द्र सिंह से मिलने आए थे।श्री विखेहो स्‍वू ने 30 जून और 1 जुलाई की मध्‍यरात्रि से जीएसटी को लागू किए जाने के बाद किए गए समस्‍त इंतजाम के बारे में विस्‍तार से बताया। उन्‍होंने डॉ. जितेन्‍द्र सिंह से यह सुनिश्चित करने की मांग की कि जीएसटी के क्रियान्‍वयन एवं प्रबंधन में संलग्‍न अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का स्‍थानांतरण फिलहाल कहीं और नहीं किया जाएगा।डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि जीएसटी आगे चलकर पूर्वोत्तर राज्‍यों के लिए वरदान साबित होगा क्‍योंकि इससे परिधीय राज्‍यों को भारत के अपेक्षाकृत वि‍कसित राज्‍यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकसित होने का अच्‍छा अवसर मिलेगा।

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD