Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

जीएसटी, पुन: मुद्रीकरण सरकार की प्रमुख पहल : डॉ. जितेन्‍द्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jul 2017

Last updated on: Jul 04, 2017, 00:00 IST

पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास (स्‍वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि जीएसटी को लागू करना तथा पुन: मुद्रीकरण केन्‍द्र सरकार की प्रमुख पहलों में एक रही हैं। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सहयोग से भारतीय लोक प्रशासन संस्‍थान द्वारा आयोजित लोक प्रशासन में 41वें उन्‍नत व्‍यावसायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि यह सिर्फ इसलिए सफल हो सका क्‍योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रति देश के लोगों की गहरी आस्‍था है।अपने उदघाटन भाषण में डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि हालांकि, जीएसटी को लागू करने का प्रयास पिछले एक दशक से भी अधिक समय से चल रहा था और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और वर्तमान सरकार ने इसे लागू करने में पूर्व प्रधानमंत्रियों तथा उनकी सरकारों के योगदान से भी इनकार नहीं किया। 

उन्‍होंने कहा कि यह हमेशा याद रहेगा कि आखिर क्‍यों एक दशक से भी अधिक समय तक जीएसटी लागू नहीं हो सका।डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि शुरूआती कठिनाइयों के बावजूद लोगों ने पुन: मुद्रीकरण के निर्णय के साथ खड़े होने का निर्णय किया, क्‍योंकि उन्‍हें भरोसा था कि दीर्घकालिक अवधि में यह उनके लिए लाभदायक होगा तथा उनके बच्‍चों के भविष्‍य निर्माण में मदद करेगा।डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि भविष्‍य के एजेंडा या नीति तैयार करने के लिए देश के युवाओं की उम्‍मीदों को ध्‍यान में रखना होगा। इस अवसर पर आईआईपीए के निदेशक डॉ. तिश्‍यारक्षित चटर्जी, कर्नाटक के पूर्व राज्‍यपाल श्री पी.एन. चतुर्वेदी और कार्यक्रम निदेशक प्रो. सी. शीला रेड्डी भी उपस्थित थे।                

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD