Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नशों बह रहे छठे दरिया के खिलाफ एकजुट होते हुए रतन गु्रप द्वारा रैली का आयोजन

सैमिनार द्वारा विद्यार्थियों को नशों के दुषप्रभावों की दी गई जानकारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 27 Jun 2017

Last updated on: Jun 27, 2017, 00:00 IST

रतन गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस  की मैनेजमेंट की तरफ से एक नया प्रयास करते हुए छात्रों को नशों के खिलाफ एकजुट करते हुए देश के भविष्य को नशों के बुरे प्रभावों प्रति जागरूक करन की जि़म्मेदारी उठाई। इस दौरान विद्यार्थियों की तरफ से सैक्टर 78 और सोहाना गाँव में एक रैली का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नशो के बुरे प्रभावों सम्बन्धित बैनर लहरा कर आम जनता को जागरूक किया ।  इस से पहले कैंप में एक सैमीनार का भी आयोजन किया गया जिस में मैडीकल के विद्यार्थियों को अपने पेशो में आम लोगों को भी नशों सम्बन्धित जागरूक करन के लिए प्रेरणा दी गई। इस मौके संगीता अग्रवाल मैंबर रतन गु्रप, अमरजीत कौर प्रिंसिपल नरसिंग कालेज, स्मिता विज्ज मैनेजमेंट, एस एम खेड़ा  अकैडमिक सलाहकार और सचिन गुप्ता मैनेजर एडमिन ने विद्यार्थियों को नशो के बुरे प्रभावों की जानकारी दी।अमरजीत कौर प्रिंसिपल नरसिंग कालेज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज नशा देश के भविष्य को खोखला कर रहा है। उन्होंने कहा कि बेशक सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है और इसके लिए सख्त कानून भी बनाए गए हैं। 

उन्होंने विद्यार्थियों को नशों के प्रभावों से जागरुक करते हुए कहा कि नशा करने वाले के साथ साथ उसका परिवार भी तबाह हो जाता है और यह नुक्सान आने वाली नस्लों से भी पूरा नहीं होता। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हु कहा कि वे न सिर्फ नशों के खिलाफ एकजुट हों बल्कि अपने आस पास नशा करने वाले व्यक्तियों को इसके बुरे प्रभाव बारे जागरुक करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाएं।इस अवसर पर रतन गु्रप के चेयरमैन एस एल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस तरह से युवा पीढ़ी नशे की दलदल में धंस कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रही है, वह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। संगीता अग्रवाल मैंबर रतन गु्रप ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पंजाब की जवानी जिस तरह नशे में डूब रही है, उसके लिए शैक्षिक संस्थाओं को इस बुराई के खिलाफ एकजुट होकर आगे आते हुए अपने विद्यार्थियों को इसके भ्यानक नतीजों से अवगत कराना चाहिए। इस अवसर पर एस एम खेड़ा  अकैडमिक सलाहकार और सचिन गुप्ता मैनेजर एडमिन ने  भी ने विद्यार्थियों को नशों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए किसी भी तरह के नशे से परहेज करने के लिए प्रेरित किया।

 

Tags: Rattan Group of Institutions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD