Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विराट कोहली के साथ साझेदारी आगे चलने वाली नहीं थी : अनिल कुंबले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2017

Last updated on: Jun 21, 2017, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देने वाले पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले ने कप्तान विराट कोहली के साथ विवाद को इसकी वजह बताते हुए कहा है कि कप्तान के साथ साझेदारी भविष्य में चलने वाली नहीं थी। कुंबले ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक बयान जारी कर कोच पद छोड़ने के पीछे कोहली के साथ साझेदारी में अस्थिरता को कारण बताया।कुंबले ने मंगलवार रात को टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें एक दिन पहले बीसीसीआई से पता चला की कोहली को उनके काम करने के तरीके से दिक्कत है, इसलिए वह उन्हें कोच के तौर पर टीम में नहीं देखना चाहते।बयान में कुंबले ने कहा, "क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने मुझ पर भरोसा जताते हुए कोच पद पर बने रहने को कहा, इस सम्मान से मैं खुश हूं। पिछले एक साल में जो सफलता हमने हासिल की उसका श्रेय कप्तान, पूरी टीम, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ को जाता है।

"कुंबले ने लिखा है, "एक दिन पहले बीसीसीआई से मुझे पता चला कि कप्तान को मेरी 'स्टाइल' से परेशानी है और वह मुझे कोच के तौर पर बरकरार रखना नहीं चाहते।"उन्होंने लिखा है, "मैं इस बात से हैरान था क्योंकि मैंने हमेशा कप्तान और कोच के बीच की रेखा का सम्मान किया है। बीसीसीआई ने हालांकि मेरे और कप्तान के बीच के मनमुटाव को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन यह साफ था कि साझेदारी चलने वाली नहीं है, इसलिए मेरा मानना है कि मुझे पद से हट जाना चाहिए।"उन्होंने कहा, "पेशेवर रवैया, अनुशासन, प्रतिबद्धता, ईमानदारी, एक दूसरे के साथ काम करने की योग्यता और अलग तरह के विचारों को मैंने सामने रखने की कोशिश की। साझेदारी को प्रभावशाली बनाने के लिए इनका सम्मान किया जाना जरूरी है।"

कुंबले ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) जिसमें उनके तीन पूर्व साथी सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं, सभी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, "मैं बता दूं कि मुख्य कोच के पद पर बने रहना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। मैं इसके लिए सीएसी, बीसीसीआई, सीओए और सभी अधिकारियों को शुक्रिया कहता हूं। मैं भारतीय क्रिकेट के अनगिनत प्रशंसकों को भी उनके समर्थन देने के लिए शुक्रिया कहता हूं।"कुंबले का एक साल का करार चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद खत्म हो गया था, लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें टीम के वेस्टइंडीज दौरे पर भी कोच बने रहने दिया था। मंगलवार को टीम को वेस्टइंडीज के लिए रवाना हो गई, लेकिन कुंबले टीम के साथ नहीं गए। 

 

Tags: Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD