Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

खाड़ी संकट के बीच नवाज शरीफ की सऊदी सुल्तान से मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 13 Jun 2017

Last updated on: Jun 13, 2017, 00:00 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कतर और अन्य खाड़ी देशों के बीच गहराते राजनयिक संकट को कम करने के मकसद से जेद्दा में सऊदी शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज से मुलाकात की। डॉन की रपट के मुताबिक, शरीफ सोमवार को एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ जेद्दा पहुंचे, जिसमें वित्त मंत्री इशाक डार, प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा भी थे।सऊदी के सुल्तान ने जेद्दा रॉयल पैलेस में पाकिस्तानी नेता और उनके दल का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन नईफ और डिप्टी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी शामिल हुए।शाह सलमान ने प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में इफ्तार भोज का आयोजन भी किया।इस बीच अमेरिकी मध्यस्थता से सऊदी और कतर के प्रतिनिधिमंडलों के बीच वाशिंगटन में भी वार्ता हो रही है।शरीफ सोमवार रात पाकिस्तान के लिए रवाना हुए।इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अरब देशों के बीच चल रहे राजनयिक विवाद को लेकर चिंता जाहिर की थी।पाकिस्तान ने मध्य पूर्व के संकट को लेकर मुस्लिम समाज में एकता की जरूरत पर बल दिया था और इन देशों से आपस में वार्ता करने का आग्रह किया था।

 

Tags: Nawaz Sharif

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD