Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

किसानों के मुद्दों पर हम संवेदनशील : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jun 2017

Last updated on: Jun 08, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकारें किसानों की समस्याओं के प्रति 'संवेदनशील' हैं और उन्हें सुलझाने के लिए गंभीरतापूर्वक प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान समुदाय का कल्याण तथा कृषि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता की सूची में सबसे ऊपर है और केंद्र सरकार राज्य सरकारों की हर संभव सहायता करने की इच्छुक है।राजनाथ सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं गांव से ताल्लुक रखता हूं और किसान का बेटा हूं। मैं कृषि मंत्री भी रह चुका हूं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि जो कुछ भी संभव है, केंद्र तथा राज्य सरकार उसके लिए प्रयास कर रही है।"मंत्री की यह टिप्पणी मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी में पांच किसानों के मारे जाने की घटना के एक दिन बाद आई है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि किसान 'हमारे समाज का आधार स्तंभ हैं और सबसे बड़े उत्पादक व उपभोक्ता हैं।'उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दोनों खुद किसानों के मुद्दों को देख रहे हैं और आंदोलनकारी किसानों की सहायता की दिशा में काम कर रहे हैं।मध्य प्रदेश में हिंसा पर उन्होंने सतर्क मुद्रा में कहा, "मुझे कुछ सूचना मिली है कि कुछ ताकतों ने उकसाने का प्रयास किया और मुख्यमंत्री ने इसकी जांच का आश्वासन दिया है।"केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार के तीन साल पूरा होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के सिलसिले में राजनाथ सिंह मुंबई में हैं।

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD