Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

मध्य प्रदेश : राहुल गांधी रिहा, राजस्थान सीमा पर पीड़ित किसान परिजनों से मिले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नीमच/मंदसौर/भोपाल , 08 Jun 2017

Last updated on: Jun 08, 2017, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और 29 नेताओं को गुरुवार को नीमच सीमा पर गिरफ्तार किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया है। नीमच के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने आईएएनएस को बताया, "जिले में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण शांति भंग की आशंका में (राहुल) गांधी और 29 नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद सब डिवीजन मजिस्टेट ने सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया।"सिंह ने कहा कि गांधी और अन्य नेताओं को राजस्थान सीमा की ओर रवाना कर दिया गया है।कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, राहुल ने राजस्थान सीमा पर पीड़ित किसानों के परिजनों से मुलाकात की, और उन्हें ढाढस बंधाया तथा उनकी इस लड़ाई में साथ देने का वादा किया।

उल्लेखनीय है कि मंदसौर में प्रवेश की अनुमति न मिलने पर राहुल सड़क मार्ग से उदयपुर से मंदसौर जा रहे थे। इसके पहले वह हवाई मार्ग से दिल्ली से उदयपुर पहुंचे थे। बीच में वह पुलिस को चकमा देते हुए नीमच से पहले निंबाड़ से मोटर साइकिल से मंदसौर की ओर रवाना हुए। पहले सचिन पायलट और फिर विधायक जीतू पटवारी ने मोटर साइकिल चलाई। वे कच्चे मार्ग से चिंताखेड़ा होते हुए नीमच सीमा पर पहुंच गए।नीमच सीमा पर पहुंचते ही नयागांव में राहुल को पुलिस ने घेरा तो वह किसानों के साथ खेत में पहुंच गए। वहां पुलिस ने उन्हें घेर लिया, और हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने आईएएनएस को बताया, "राहुल गांधी हवाई जहाज से उदयपुर पहुंचे, उसके बाद उनका नयागांव होते हुए मंदसौर में प्रवेश की योजना थी, मगर अंतिम समय में रणनीति बदली गई। 

नीमच में पुलिस ने रोककर गांधी व अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।" जिलाधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि गांधी को मंदसौर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी।राहुल के साथ जनता दल (युनाइटेड) के वरिष्ठ नेता शरद यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, मोहन प्रकाश, अरुण यादव, अजय सिंह सहित गिरफ्तार सभी नेताओं को जावद तहसील में स्थित विक्रम रेस्ट हाउस मंे रखा गया था।पुलिस के अनुसार, राहुल गांधी के आने की सूचना के मद्देनजर राजस्थान से मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग पर बैरीकेट लगाए गए थे और पुलिस बल तैनात किए गए थे। ज्ञात हो कि राहुल का बुधवार को इंदौर होते हुए मंदसौर जाने की योजना थी, मगर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। राज्य के किसान एक जून से आंदोलन कर रहे हैं। मालवा-निवाड़ अंचल में किसानों का आंदोलन उग्र बना हुआ है। मंगलवार को मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में पांच किसानों की मौत हो गई। बुधवार को आंदोलन की आग आसपास के नीचम, देवास आदि जिलों में भी फैल गई।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD