उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने आज कहा कि सरकार लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा न्यायसंगत विकास के लिए वचनबद्ध है।मंत्री ने यह बात मोरधा कोटली राजपुर कॅलर सड़क के उदघाटन पर कही। यह सड़क परियोजना 50 लाख रु. की लागत से तैयार की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क सम्पर्क, बिजली तथा अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार के लिए उचित कदम उठाये जा रहे हैं तथा सम्बंधित विभागों को निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में चालू परियोजनाएं समय पर पूरा किया जाए तथा इस्तेमाल की जा नही सामग्री की गुणवत्ता का भी ध्यान रख जाये।लोगों की जल आपूर्ति को सुधारने की मांग पर बोलते हुए मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों से इसके अंतर्गत उचित कदम उठाकर उनकी समस्या को दूर करने को कहा।इसके उपरांत गंगा ने धनिसर, सरोर संगरामालाह तथा छन्नी कोटली में 250 किलोवाट ट्रांसफार्मर का भी उद्घाटन किया। लोगों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी मांगे जल्द से जल्द पूरी की जाएंगी।उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि वे लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुने ताकि उनसे जुड़े सभी मुद्दों को समय पर सुलझाया जा सके।