Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एसवाईएल, बिजली पानी व बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सडक़ों पर उतरी इनेलो

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बाढड़ा (भिवानी) , 24 May 2017

Last updated on: May 24, 2017, 00:00 IST

प्रदेश में एसवाईएल का पानी लाने, बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने व बिजली-पानी की कमी को दुरुस्त करने की मांग को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने आज बाढड़ा कस्बे में एकदिवसीय धरना देकर सडक़ों पर रोष मार्च निकाला और तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। कस्बे के जुई रोड स्थित तहसील मुख्यालय पर इनेलो हलकाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया तथा हलका प्रभारी व इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मुख्य क्रांतिकारी चौक से तहसील मुख्यालय तक रोष मार्च निकाल कर सरकार विरोधी नारेबाजी भी की पीएम को मांगों का ज्ञापन भेजा।इनेलो नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का हक है और हमें अपनी जायज मांग के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार का दबाव सहने की बजाए अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। इनेलो पार्टी ही गरीब, किसान, मजदूर व कमेरे वर्ग की हितैषी है। एसवाईएल के पानी के लिए पूर्व उपप्रधानमंत्री पद पर रहते हुए चौधरी देवीलाल व 2002 में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के मुख्यमंत्री रहते एसवाईएल के पानी को प्रदेश के खेतों में लाने के लिए अथक प्रयास किया और इनेलो प्रमुख ने एसवाईएल का पानी प्रदेश में लाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक जोरदार पैरवी की। मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट का फैसला प्रदेश के हक में आ चुका है पर केन्द्र व प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद हमारे हक को लेने की बजाए इस पर ढील बरती जा रही है। इस बाबत इनेलो ने सबसे पहले मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति व गृहमंत्री के अलावा कई बार राज्यपाल को भी सारे मामले से अवगत करवाया लेकिन केन्द्र व प्रदेश दोनों जगह नकारा सरकारों के कारण हमें सरकार से भरोसा उठ गया है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि एसवाईएल मुद्दे पर जीत हरियाणा की जनता की होगी। 

इनेलो विधायक राजदीप फौगाट व इनेलो जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों में जनता को हर तरह की सुविधा देने, भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी शासन देने का दम भरने वाली केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार कृषि, किसान व नौजवान की दुश्मन बनी हुई है। कृषिक्षेत्र में डा. स्वामीनाथन आयोग की रिपेार्ट लागू करने की बजाए बीमा कंपनियों को खुली लूट की छूट दी जा रही है। पूर्व विधायक कर्नल रघबीर छिल्लर ने कहा कि एसवाईएल, बिगड़ी कानून व्यवस्था व बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्यकर्ताओं ने सरकार को जो चुनौती दी है उस पर सरकार ने जल्द ही संज्ञान नहीं लिया तो जुलाई माह से भाजपा सरकार के खिलाफ असहयोग आंदोलन चलाया जाएगा। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में इनेलो जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, पूर्व विधायक कर्नल रघबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला, पूर्व जिलाध्यक्ष सज्जन बलाली, महिला सैल जिलाध्यक्ष लक्ष्मी बलौदा, डा. विजय सांगवान, शशीप्रभा नांधा, एडवोकेट दरियाव सिंह, ओमधारा, रामौतार बाढड़ा,  प्रेस प्रवक्ता राजेन्द्र हुई, डा. ओमप्रकाश, बबलु चेयरमैन, ऋषिपाल उमरवास, राजेश झोझू, कांता, विरेन्द्र पहलवान, रामफल कादमा, वजीर मान, डा. ओमप्रकाश, तेजवीर श्योराण, ऋषिपाल आचार्य, युवा हलकाध्यक्ष आनंद बडराई, राकेश कलकल, योगेश नांधा, डा. संदीप सिरसली, नरेश गोपालवास व पूर्व सरपंच रमेश इत्यादि मौजूद थे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी विभागों में पर्दे के पीछे आरएसएस से जुड़े युवाओं को नियुक्ति देकर ग्रामीण क्षेत्र के हरियाणवी युवाओं के भविष्य से सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है जो प्रदेश के युवाओं के भविष्य लिए घातक साबित होगा। प्रदेश की सत्तासीन भाजपा सरकार से जनता का तो पहले ही पर अब उनके विधायकों का भी विश्वास उठ गया है और दूसरी तरफ हुड्डा व गैर हुड्डा में कांग्रेस पार्टी पर कब्जा करने की चालें चल रही हैं इसीलिए अब इनेलो ही एकमात्र जनहितों के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में शासित मोदी सरकार देश की सुरक्षा करने में असफल नजर आ रही है। सीमा व नक्सलवाद क्षेत्र में हमारे जवानों पर हमले हो रहे हैं। पीएम मोदी पाक पर कार्यवाही करने की बजाए हर बार झूठा राग अलाप रहे हैं।इनेलो नेता ने कहा कि इनेलो के शासनकाल में हरियाणा में अपराध व अपराधी पर जो अंकुश था वह जगजाहिर है लेकिन आज के मौजूदा समय में अपराध क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश देशभर में प्रथम स्थान पर आ गया है। व्यापारी और महिलाओं का सडक़ों से गुजरना मुश्किल हो गया है। आए दिन दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश की बहादुर जनता का सिर शर्म से झुक रहा है। सरकारी नौकरियों में बार-बार अड़चन पैदा कर प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी की गर्त में धकेला जा रहा है। मौजूदा समय में चाहे एसवाईएल हो या बिजली-पानी संकट व कानून व्यवस्था तथा युवाओं के हितों के लिए केवल इनेलो ही सडक़ व संसद तक संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जनता को बरगलाया जा रहा है। बिजली को सरप्लस घोषित कर सीएम अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रहे हैं वहीं जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणामों में पचास फीसदी ही बच्चे उतीर्ण हो पाए हैं और लड़कियों को शिक्षकों के लिए भरी दोपहरी में आंदोलन के लिए सडक़ों पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल की मांग के लिए अभी हलकास्तर पर धरने होने के बाद जुलाई में पंजाब के सरकारी वाहनों को राष्ट्रीय मार्ग पर रोककर सांकेतिक विरोध जताएगी।

 

Tags: INLO , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD