Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डोनाल्ड ट्रंप, अशरफ गनी ने अफगानिस्तान के सुरक्षा हालात पर चर्चा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियाद , 22 May 2017

Last updated on: May 22, 2017, 00:00 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा अफगानिस्तान के उनके समकक्ष अशरफ गनी ने अफगानिस्तान में सुरक्षा हालात तथा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के मुद्दे पर चर्चा की। तोलो न्यूज के मुताबिक, व्हाइट हाउस की तरफ से सोमवार को जारी बयान में कहा गया है, "रविवार को यहां अरब इस्लामिक अमेरिकन शिखर बैठक से इतर दोनों नेताओं ने संक्षिप्त मुलाकात की। ट्रंप ने अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तथा महत्वपूर्ण सुधारों के क्रियान्वयन में गनी के नेतृत्व का स्वागत किया।"बयान के मुताबिक, "अमेरिका के राष्ट्रपति ने बहादुरी पूर्वक देश की सुरक्षा के लिए अफगानी सुरक्षाबलों की सराहना की।"बाल्ख प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर तालिबान के हमले के बाद अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों की मदद के लिए अमेरिका अफगानिस्तान में अतिरिक्त सैनिकों को भेजने पर विचार कर रहा है। 

हमले में 150 सैनिकों की मौत हो गई थी।अफगानिस्तान में फिलहाल अमेरिका के 8,400 तथा नाटो के 5,000 सैनिक तैनात हैं और अमेरिका 3,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती पर विचार कर रहा है।अफगानिस्तान पिछले कई वर्षो से अशांति का सामना कर रहा है। अफगानी सैनिक तालिबान के साथ-साथ इस्लामिक स्टेट (आईएस) सहित कई आतंकवादी समूहों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।अफगानिस्तान में अमेरिका तथा नाटो के सैनिक आतंकवादी समूहों के खिलाफ लड़ाई में प्रत्यक्ष तौर पर हिस्सा नहीं ले रहे, बल्कि वे अफगानी सैनिकों को प्रशिक्षण, सलाह देते हैं तथा उनकी सहायता करते हैं। संभावना जताई जा रही है कि सुरक्षा को लेकर आगामी ब्रसेल्स बैठक के दौरान अफगानिस्तान पर अमेरिकी नीति की समीक्षा की जाएगी तथा वहां सैनिकों की संख्या बढ़ाने की घोषणा हो सकती है। ब्रसेल्स में बैठक अगले सप्ताह होगी।

 

Tags: Donald Trump , Ashraf Ghani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD