Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उत्तर प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा : योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 19 May 2017

Last updated on: May 19, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 17वीं विधानसभा के पहले सत्र के चौथे तथा अंतिम दिन प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर कहा कि राज्य में अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण देने वाले की कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री ने विधानभवन में सदन की कार्यवाही के दौरान सीटी बजाने के साथ ही राज्यपाल पर कागज के गोले फेंकने की घटना की निंदा की। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सदन में खराब कानून-व्यवस्था पर अपना जवाब दिया।मुख्यमंत्री ने कहा, "उत्तर प्रदेश में किसी भी बेगुनाह, किसान या व्यापारी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों को अपने भविष्य के बारे में खुद सोचना होगा। अपराधियों से पूरी निर्ममता से निपटा जाएगा। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।"

विधानसभा में राज्यपाल राम नाईक के अभिभाषण के दौरान कागज के गोले फेंके जाने के साथ ही विपक्ष के आरोपों और हंगामों पर मुख्यमंत्री योगी ने सदन में पलटवार किया। मुख्यमंत्री ने कागज के गोले फेंके जाने की कड़ी आलोचना की।मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्यपाल का अभिभाषण प्रदेश की सरकार का विजन डॉक्यूमेंट होता है। यह अलग बात है कि विपक्ष ने इसमें रुचि नहीं ली। स्वस्थ लोकतंत्र वहीं जहां सहमति व असहमति में समन्वय हो।"सीटी बजाने की घटना पर उन्होंने कहा कि सीटी दो ही लोग बजाते हैं। एक तो ट्रैफिक पुलिस और दूसरे वो जिनके लिए एंटी रोमियो दल बना है। उन्होंने कहा कि इसका संज्ञान सदन ने भी लिया है। 

योगी ने साथ ही कहा कि चार दिन में कई सुझाव मिले हैं। सरकार की कोशिश अच्छे सुझावों को अमल में लाने की होगी। उन्होंने कहा, "फसली ऋण माफ करने का फैसला सरकार ने किया। तीन हजार करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। सूबे की धरती उर्वरा से भरी है। सरकार ने सबसे पहले फैसला किसानों के हित में फैसला किया।"उन्होंने कहा, "प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण नहीं मिल रहा है। जनता का उत्पीड़न करने वालों को अपने भविष्य के बारे में सोचना होगा। भाजपा सरकार का दो महीने का कार्यकाल बसपा-सपा के कार्यकाल पर भारी रहा है। टैक्स से नहीं, खर्च को सीमित कर जरूरी धन जुटाएंगे।"

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD