Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

पॉलिथीन विरोधी अभियानः अब्दुल हक ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा

पंचायत सचिव, पंचायत इंस्पेक्टर निलंबित

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 20 May 2017

Last updated on: May 20, 2017, 00:00 IST

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कानून व न्याय मंत्री अब्दुल हक ने  ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वच्छता सप्ताह के दौरान राज्य में चल रहे पॉलिथीन- विरोधी अभियान का निरीक्षण करने के लिए आज सांबा और कठुआ जिलों के विभिन्न ब्लॉकों का औचक दौरा किया।ब्लॉक बड़ी ब्रह्मणा, विजयपुर, हीरानगर, सांबा, मढ़ीन और बरनोटी की विभिन्न पंचायतों के दौरे के दौरान, मंत्री ने पॉलिथीन के उपयोग के खतरे को रोकने के लिए सरकारी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच निकट समन्वय की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने अधिकारियों से पॉलिथीन के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए एक समान भावना के साथ अभियान को नियमित रूप से चलाने के लिए कहा।मंत्री को बताया गया था कि अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में पॉलिथिन जब्त किया गया और उल्लंघनकर्ताओं पर भारी जुर्माना लगाया गया है।मंत्री ने विजयपुर के ब्लॉक के पंचायत बागला धामोर में पंचायत सचिव और ब्लॉक मढ़ीन के इंचार्ज निरीक्षक पंचायत के निलंबन को निलंबित करने का निर्देश दिया। 

इसके अलावा इंचार्ज बीडीओ विजयपुर को ग्रामीण विकास निदेशालय के साथ अटैच करने का आदेश दिया।मंत्री ने एसीडी सांबा, डीपीओ साम्बा, कार्यकारी अभियंता आर.ई.डव्ल्यू साम्बा, एईई सब डिवीजन कठुआ, इंचार्ज बीडीओ बरनोटी, एमपीडव्ल्यू पंचायत चक भगवाना, जीआरएस पंचायत बागला धमोर से अपने संबंधित ब्लॉकों में पॉलिथीन प्रतिबंध के क्रियान्वयन में लापरवाही के लिए स्पष्टीकरण मांगा।इस बीच, मंत्री ने एसीडी कठुआ और कार्यकारी अभियंता आरईडव्ल्यू कठुआ को दो दिनों के भीतर अलग-अलग स्थानों पर जमा सभी पॉलीथीन को इकट्ठा करने के लिए कर्मचारियों को लगाने का निर्देश दिया।मंत्री ने कहा कि राज्य में पॉलिथीन पूरी तरह से प्रतिबंध को सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को राज्य में पॉलिथीन के प्रवेश को तुरंत बंद करने और प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए लखनपुर में जागरुकता बढ़ाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि य राज्य के किसी भी हिस्से में दि पॉलिथीन पाया जाता हैं, तो संबंधित बीडीओ और अन्य अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार अब पॉलिथीन का उपयोग कर पर्यावरण में और गिरावट की अनुमति नहीं देगी।

 

Tags: Abdul Haq Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD