Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एसवाईएल के पानी के लिए इनेलो हर कुर्बानी देने को तैयार : रणबीर गंगवा

एसवाईएल को लेकर भाजपा कर रही है हरियाणा की जनता को गुमराह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नलवा , 18 May 2017

Last updated on: May 18, 2017, 00:00 IST

एसवाईएल के पानी के लिए इनेलो आने वाले समय में हर कुर्बानी देने को तैयार है। सुप्रीम का एसवाईएल नहर के अधूरे निर्माण को पूरा करने का फैसला हरियाणा के हक में आ चुका है लेकिन भाजपा सरकार इसको लागू करने में नाकाम रही है। उक्त शब्द नलवा के इनेलो विधायक रणबीर गंगवा ने आज कस्बा बवानीखेड़ा के तहसील कार्यालय में एसवाईएल को लेकर धरने में लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि बीजेपी एसवाईएल नहर के पानी को लेकर हरियाणा की जनता को गुमराह कर रही है। एसवाईएल का पानी हरियाणा को चालीस और पजांब को साठ प्रतिशत मिलना तय हुआ था लेकिन आज तक हरियाणा को अपने हक का पानी नहीं मिला इसके लिए चौधरी देवीलाल ने हरियाणा में सरकार बनाते ही सबसे पहले पंजाब सरकार को 1 करोड़ रूपया जमीन का मुआवजा दिया था और 90 प्रतिशत नहर बनवाने का कार्य किया। सन् 2000 में इनेलो सरकार ने इसकी सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की। हरियाणा में पिछले दस साल के कांगं्रस सरकार ने एसवाईएल नहर बनाने के लिए कुछ नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद भी हरियाणा कि सरकार और केन्द्र कि सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया । 23 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिहं चौटाला कि अगवाई में अम्बाला के पंजाब बॉर्डर पर हरियाणा की जनता के साथ भीड़ उमड़ी। लेकिन हरियाणा सरकार ने हरियाणा कि जनता को अपने हक लेने कि बजाय गिरफ्तार कर लिया।

परन्तु नेता प्रतिपक्ष की अगवाई में तमाम इनेलो नेता व वर्करों ने पंजाब सरकार को गिरफ्तारियां दी और 5 दिन जेल में रहे।जिला अध्यक्ष सुनील लाम्बा ने कहा बीजेपी सरकार केवल कागजों में ही अपनी बढ़ाई करवाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती है लेकिन हरियाणा कि जनता एसवाईएल पानी की बात तो दूर सुन्दर ब्रांच में भी पानी न आने का खुद को ढगा महसूस करती है। उन्होंने कहा दक्षिण हरियाणा मे तो खेतों के लिए पानी की बात तो दूर पीने के पानी के लाले पड़े हुए है। पंजाब सरकार पाकिस्तान को तो पानी दे रही है पर हरियाणा को पानी देते वक्त उनके पास पानी की कमी हो जाती है । हलका अध्यक्ष जगदीश धनाना ने कहा हरियाणा अपने हको के लिए कुछ भी कुर्बानी देने के तैयार है 9 जुलाई तक अगर केन्द्र सरकार और हरियाणा सरकार एस वाई एल के बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो इनेलो हरियाणा कि जनता के साथ मिलकर पंजाब से आने वाली सभी सरकारी वाहनों को रोकने का काम करेगी। इस अवसर पर प्रभारी रणबीर गंगवा, जिला अध्यक्ष सुनील लाम्बा, पूर्व चैयरमैन सतवीर वर्मा, बलदेव घनघस, जगदीश धनाना, मनमोहन भुरटाना, हलका प्रधान, कुलवंत कोटिया, राजबीर तालू,  सजंय कारखल, गुड्डी लाग्यान, बलवन्त औरगंनगर, ईश्वर पूनियां, राम कला सिहाग, बलवंत सरपंच, महिला जिलाध्यक्ष गुड़ी लांग्याह, शहरी प्रधान दीपक राठौर व पूर्व जिला प्रधान अनील संधू सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: INLO , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD