Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

इंडो ग्लोबल कालजिज़ में ट्रैफि़क जागरूकता संस्था पुलिस बनी अध्यापक

विद्यार्थियों व स्टाफ को टै्रफिक नियमों संबंधी दी जानकारी, आंकड़ों के अनुसार टै्रफिक नियमों की अवहेलना अधिकतर युवा वर्ग करता है: जे एस खोखर

इंडो ग्लोबल कालजिज़ में ट्रैफि़क जागरूकता संस्था सदस्य विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए
इंडो ग्लोबल कालजिज़ में ट्रैफि़क जागरूकता संस्था सदस्य विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 17 May 2017

Last updated on: May 17, 2017, 00:00 IST

चण्डीगढ़ की ट्रैफि़क जागरूकता संस्था द्वारा स्कूलों में टै्रफिक मुहिम चलाने के बाद प्रधान जे एस खोखर के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों द्वारा इंडो ग्लोबल कालजिज़ में विद्यार्थियों को टै्रफिक नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान कैंपस में एक सैमिनार का आयोजन किया गया। इस सैमिनार का उद्देश्य रोजाना होने वाले सड़क हादसों से बचने के लिए विद्यार्थियों को टै्रफिक के नियमों से अवगत करवाते हुए उनकी पालना के लिए प्रेरित करना था। इस मौके और विंग कमांडर  (रिटा.) जे एस ग्रेवाल, वाइस प्रधान, ट्रैफि़क जागरूकता संस्था समेत संस्था के बाकी सदस्यों ने विद्यार्थियों को ट्रैफि़क नियमों के लिए जागरूक किया।इस दौरान विद्यार्थियो के अलावा ड्राईवर, क्लीनर व स्टाफ सदस्य भी इस जागरुकता अभियान का हिस्सा बने। संस्था के सदस्यों ने सभी को टै्रफिक नियमों से अवगत करवाते हुए सड़कों पर घटने वाले हादसों से बचने के लिए उपयोग की जाने वाली विभिन्न सावधानियों बारे विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने प्रोग्राम के दौरान विभिन्न टै्रफिक सिग्नल, जेब्रा क्रासिंग, टै्रफिक लाईटों व हैलमेट के इस्तेमाल संबंधी विशेष जानकारी दी। 

इस दौरान खास तौर पर विद्यार्थियों व ड्राईवरों को वीडियो फिल्म के माध्यम से टै्रफिक नियमों की अहम जानकारी दी गई। विद्यार्थियों द्वारा भी संस्था के सदस्यों से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए, जिनके जवाब संबंधित सदस्यों ने  बेहद आसान व रोचक तरीके से दिए गए।प्रधान जे एस खोखर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आंकडों के मुताबिक टै्रफिक नियमों की सबसे अधिक अवहेलना युवा वर्ग द्वारा की जाती है। जिससे वे न सिर्फ अपनी जान का रिसक लेते हैं बल्कि आस पास के अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल देते हैं। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को हैलमेट पहनने, सीट बैल्ट लगाने, सड़क पर एक दूसरे से रेस न लगाने, लाल बत्ती की अवहेलना न करने तथा ओवर स्पीड गाडी न चलाने के लिए प्रेरित करते हुए टै्रफिक नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया।अंत में इंडो ग्लोबल कालेजिस के सी ई ओ मानव सिंगला  द्वारा ट्रैफि़क जागरूकता संस्था का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि वे बताए गए टै्रफिक नियमों को अपने जीवन में पूरी तरह याद रखते हुए नियमों का सही तरीके से पालन करें, ताकि भविष्य में वे अपनी तथा समाज की बेहतरी में अपना योगदान डाल सकें।

 

Tags: Indo Global Colleges

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD