Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एसवाईएल व बिजली-पानी संकट को लेकर राई हलके के इनेलो कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

नहर का निर्माण पूरा करवाने और बिजली-पानी संकट का समाधान करने की मांग की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 08 May 2017

Last updated on: May 08, 2017, 00:00 IST

इनेलो की ओर से एसवाईएल को लेकर शुरू किए गए हलकास्तरीय धरनों के अंतर्गत सोमवार को सोनीपत जिले के राई हलके के इनेलो कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के सामने धरना दिया और एसवाईएल के अधूरे निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने और प्रदेश में व्यापक बिजली-पानी संकट का समाधान किए जाने की मांग को लेकर स्थानीय प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, समरपाल व तेलूराम जोगी ने किया। धरने में  रामकिशन तुषीर, सुमित राणा, कुणाल गहलावत, भैयराज दहिया, प्रोमिला मलिक, जेपी रेवली, रमेश पहलवान, पार्षद प्रमोद मोदी, रविन्द्र सफियाबाद, हरिप्रकाश मण्डल, प्रो. बंसीलाल, अशोक कौशिक, संदीप ठरू, फुलकुवार चौहान, सुरत सिंह, अंजू आंतिल, टीनू आंतिल, अनीता खाण्डा, आशीष, सेरसा, राजेश पलडी, डा भगत सहित पार्टी के अनेक प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। इनेलो नेताओं ने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा में आने पर प्रदेश को खुशहाल बनाने का काम करेगा और खेतों के साथ-साथ आम लोगों के पीने की प्यास भी बुझ पाएगी। 

इनेलो नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र व प्रदेश की सरकार पर हरियाणा विरोधी रवैया अपनाने और प्रदेश के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इनेलो नेताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला हरियाणा के पक्ष में आने के बावजूद नहर का निर्माण कार्य पूरा न होना प्रदेश के साथ भारी अन्याय होने के साथ-साथ संविधान व सर्वोच्च न्यायालय की भी अवमानना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा अपने हिस्से का पानी लेने के लिए पिछले 50 सालों से निरंतर संघर्षरत है और स्व. जननायक चौधरी देवीलाल ने ही एसवाईएल का निर्माण कार्य शुरू करवाया था और इस नहर की पंजाब क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण करने बारे सरकारी खजाने से पैसा भी उन्होंने जारी किया था। यह बात स्व. पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल ने भी विधानसभा में स्वीकार की थी कि एसवाईएल का सबसे ज्यादा निर्माण कार्य चौधरी देवीलाल के समय में हुआ। उन्होंने कहा कि इनेलो प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की जोरदार पैरवी के चलते 2002 में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला एसवाईएल को लेकर हरियाणा के पक्ष में आया। इसके बाद कांग्रेस निरंतर इसके निर्माण में अडग़े लगाती रही और ऐसे प्रयास करती रही ताकि प्रदेश को उसके हिस्से का पानी न मिल पाए। 

इनेलो नेताओं ने कहा कि अब एसवाईएल के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने की मांग को लेकर इनेलो ने आंदोलन छेड़ रखा है और एसवाईएल का कार्य शुरू होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार एसवाईएल के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है और केंद्र सरकार ने अपनी किसी एजेंसी से एसवाईएल का निर्माण पूरा करवाना है। इनेलो नेताओं ने कहा कि आज केंद्र व हरियाणा दोनों जगह भाजपा की सरकार है और अदालत के फैसले को तुरंत लागू करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले दस साल तक केंद्र व हरियाणा में कांग्रेस की सरकार रही लेकिन इस नहर के निर्माण को लेकर कांग्रेस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब दोनों जगह भाजपा की सरकारें हैं और भाजपा भी इस नहर के निर्माण को लेकर कोई गम्भीरता नहीं दिखा रही। इनेलो नेताओं ने प्रदेश में इस समय भारी बिजली-पानी संकट का उल्लेख करते हुए कहा कि आज किसान को खेतों के लिए तो दूर पीने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा और पानी खरीदकर अपना काम चलाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जोहड़ सूख जाने की वजह से मवेशियों को भी भारी दिक्कत आ रही है। उन्होंने सरकार से तुरंत बिजली-पानी का प्रबंध करने और लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के साथ-साथ मवेशियों के लिए जोहड़ों में भी पानी का समूचित बंदोबस्त करने की मांग की।

 

Tags: INLO , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD