Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

मोदी सरकार ने झूठे वादे कर जनता को ठगा : मुलायम सिंह यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) , 07 May 2017

Last updated on: May 07, 2017, 00:00 IST

सामाजवादी पार्टी के संरक्षक और देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झूठे वादे कर जनता को ठगा है। चुनाव से पहले जनता के खाते में 15-15 लाख रुपये भेजने का वादा करने वाले मोदी ने एक रुपया भी नहीं दिया। मोदी ने वादाखिलाफी की है।करहल के ग्राम गुनहिया में शहीद धर्मेद्र यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम पहुंचे मुलायम सिंह ने कहा कि वादाखिलाफी भी एक तरह का भ्रष्टाचार है। झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने वाले मोदी 15 लाख नहीं दे पा रहे तो जनता को 3-3 लाख रुपये ही दे दें।उन्होंने कहा कि मोदी विदेश से कलाधन नहीं ला पाए, मगर नोटबंदी कर देश में ही जो कलाधन निकलवाए हैं, उसका फायदा तो जनता को मिलना चाहिए। 

नोटबंदी में जो लोगों ने तकलीफ सही, उसके एवज में मोदी ने उन्हें क्या दिया? मुलायम ने कहा कि आज देश का किसान संकट में है। देश की जनसंख्या बढ़ रही है और खेती घट रही है। किसान खुशहाल नहीं हुआ तो इस जनसंख्या का पेट कैसे भरेगा? उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने किसानों के 1600 करोड़ के कर्ज माफ किए। उनकी जमीनें नीलाम होने से बचाईं। पढ़ाई, सिंचाई मुफ्त की, नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था कराई। लेकिन मोदी सरकार जनता के हित में कोई काम नहीं कर रही। मोदी सिर्फ अपनी लच्छेदार बातों से जनता को गुमराह करने में लगे हैं। सेक्युलर मोर्चे के बावत कुछ न बोलते हुए मुलायम ने कहा, "अगर मैं सीएम बना होता, तो आज ये स्थिति नहीं बनती।"

 

Tags: MULAYAM YADAV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD