Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एसवाईएल, बिजली तथा पानी को लेकर इनेलो ने दिया धरना

प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम एडीसी को सौंपा ज्ञापन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 May 2017

Last updated on: May 05, 2017, 00:00 IST

जुलाना हलके के इनेलो कार्यकर्ताओं ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार एसवाईएल नहर का निर्माण करवाने, प्रदेश में बिजली तथा पानी की समस्या का समाधान करवाने की मांग को लेकर जींद स्थित लघु सचिवालय परिसर के बाहर धरना दिया। धरने पर पहुंची अतिरिक्त उपायुक्त आमना तस्नीम को इनेलो कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता इनेलो के जिला प्रधान कृष्ण राठी तथा इनेलो विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने की। धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए इनेलो जिला प्रधान कृष्ण राठी ने कहा कि हरियाणा के अलग अस्तित्व में आने के बाद केंद्र सरकार ने पानी बंटवारे को लेकर एक कमेटी बनाई थी। कमेटी ने एसवाईएल नहर से हरियाणा को 3.78 एमएएफ पानी देने की सिफारिश की थी लेकिन केंद्र सरकार ने हरियाणा को केवल 3.5 एमएएफ पानी का हिस्सा दिया। तत्कालीन मुख्यमंत्री चौ. देवीलाल ने पंजाब सरकार को नहर के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए की राशि भी दी थी। 1981 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौजूदगी में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में समझौते के अनुसार नहर का निर्माण 31 दिसंबर 1981 तक पूरा किया जाना था। तत्कालीन मुख्यमंत्री चौ. देवीलाल के कार्यकाल में 1987 से 90 तक नहर का 60 प्रतिशत निर्माण का कार्य पूरा हुआ था। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा के पक्ष में फैसला देते हुए एक वर्ष में पंजाब सरकार को नहर का निर्माण पूरा करने का समय दिया था। लेकिन अब पंजाब सरकार ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए हरियाणा को पानी देने से मना कर दिया तथा पंजाब में नहर को बंद करवा दिया। 

इनेलो नेताओं ने कहा कि यह बेहद खेद की बात है कि पंजाब द्वारा अपने खिलाफ फैसला आ जाने के भय से 2016 में पंजाब सरकार ने विधानसभा बजट सत्र में एक कानून पारित किया कि राज्य में एसवाईएल नहर के लिए अधिग्रहण की गई जमीन को किसानों को वापिस कर दी जाए और ऐसा कदम पंजाब की सरकार द्वारा संघीय ढांचे पर फिर से एक प्रहार है। उन्होंने जल्द से जल्द एसवाईएल नहर के निर्माण कार्य को पूरा करवाने तथा हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलाने की मांग की। धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि प्रदेश में इस समय बिजली तथा पानी का संकट गहरा गया है। लाइन लोस के नाम पर 10-12 घंटे के बिजली के कट लगाए जा रहे हैं जो बहुत ही दुखद है। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है लेकिन सरकार को जनता की जरा सी भी चिंता नहीं है। इसी प्रकार नहरी पानी 60 दिन बाद नहरों में आता है। इस कारण जलघरों में पानी की किल्लत हो जाती है तथा किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। परमेंद्र ढुल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि बिजली के कटों को बंद करके जनता को 24 घंटे बिजली दी जाए तथा नहरी पानी की किल्लत को दूर करवाया जाए। इसके बाद धरने पर एडीसी आमना तस्नीम पहुंची तथा इनेलो नेताओं से ज्ञापन लिया। इस मौके पूर्व विधायक सूरजभान काजल, सुमित्रा देवी, डॉ. कृष्ण मिढ़ा, कृष्णा बधाना, कृष्ण ढांडा, आनंद लाठर, कुलबीर मलिक सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।दलित-ए महापंचायत ने दिया इनेलो को समर्थन: धरने पर दलित-ए महापंचायत के प्रदेशाध्यक्ष देवीदास ने अपने शिष्टमंडल के साथ इनेलो के धरने पर पहुंचकर उनका समर्थन किया। इसी प्रकार इनेलो जिला प्रधान कृष्ण राठी तथा विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दलित-ए महापंचायत के धरने पर पहुंचकर उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए उनका समर्थन करने की घोषणा की।

 

Tags: INLO , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD