Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कार्यकताओं को विनम्र व जवाबदेह बनने की जरूरत : अमित शाह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 02 May 2017

Last updated on: May 02, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली अपार सफलता के बाद पहली बार राजधानी लखनऊ पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि अब राज्य में उनकी सरकार बन चुकी है, इसीलिए अब उन्हें पहले से ज्यादा विनम्र एवं जवाबदेह बनने की जरूरत है। उन्होंने यह बात भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर कही। इस दौरान उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।शाह ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव 2014 के बाद से ही लगातार तीन वर्षो तक कड़ी मेहनत की है। परिवर्तन यात्रा, बूथ सम्मेलन, सदस्यता अभियान सहित कई कार्यक्रम चलाए गए। इससे जुड़कर कार्यकर्ताओं ने दिनरात मेहनत की। इसी का नतीजा है कि आज उप्र में तीन चौथाई बहुमत की सरकार बनी है।पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15 वर्षो के दौरान जो काम किया है, उसे आगे नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, "कभी परिवारवाद तो कभी जातिवाद के नाम पर उप्र को तबाह करने का काम किया गया है। लेकिन भाजपा की वर्तमान सरकार इस तरह का कोई काम नहीं करेगी, जिससे किसी का नुकसान हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास अभियान के साथ ही आगे बढ़ा जाएगा।"भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि उप्र में तीन वर्षो की कड़ी मेहनत के बाद सरकार बनी है। इन तीन वर्षो की मेहनत को 30 वर्षो तक कायम रखना है। इसीलिए अभी आराम करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से 10 से 25 मई के बीच 25 हजार विस्तारक निकलने वाले हैं। उनसे आग्रह है कि पार्टी को उन इलाकों में जोड़ने की कोशिश करें, जहां पार्टी की स्थिति अच्छी नहीं है।शाह ने कहा, "पार्टी को दलितों, पिछड़ों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति से जोड़ने की जरूरत है।"भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यो की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव में जो वादे जनता के साथ किए थे, उन्हें पूरा करने का सिलसिला योगी सरकार ने शुरू कर दिया है।अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में पार्टी के सामने एक आदर्श मौजूद है। उनके काम से प्रेरणा लेकर यहां की सरकार अपना काम अच्छे ढंग से आगे बढ़ा सकती है।

 

Tags: Amit Shah , Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD