Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

नियंत्रण रेखा पर शहीद हुए जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 02 May 2017

Last updated on: May 02, 2017, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) के हमले में भारतीय सेना तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शहीद हुए दो जवानों के पार्थिव शरीर पर मंगलवार को पुष्पचक्र अर्पित किए गए। रक्षा सूत्रों ने कहा कि सेना के व्हाइट नाइट्स कॉर्प्स मुख्यालय में बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल प्रेम सागर तथा सेना के नायब सूबेदार परमजीत सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए गए।कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों की अकारण गोलीबारी में दोनों जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद उनके शवों को क्षत-विक्षत कर दिया गया था।

एक रक्षा अधिकारी ने कहा, "सेना ने शहीदों को अंतिम बिदाई दी। सेना की 10वीं ब्रिगेड के ब्रिगेड कमांडर तथा बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक (राजौरी) की तरफ से शहीदों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाए गए।"उन्होंने कहा, "सेना के उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ तथा व्हाइट नाइट कोर के जीओसी की तरफ से भी शहीदों के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।"शहीद नायब सूबेदार परमजीत सिंह (42) पंजाब के तरनतारन के निवासी तथा बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल प्रेम सागर (45) उत्तर प्रदेश के टाकेनपुर निवासी थे।

 

Tags: MILTARY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD