Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

धूप व भीषण गरमी के बावजूद इनेलो कार्यकर्ताओं ने एसवाईएल को लेकर जंतर-मंतर पर दिया धरना

बडख़ल हलके के कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली/चंडीगढ़ , 26 Apr 2017

Last updated on: Apr 26, 2017, 00:00 IST

एसवाईएल के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने की मांग को लेकर इनेलो की ओर से जंतर-मंतर पर शुरू किए गए बेमियादी धरने में बुधवार को फरीदाबाद जिले के बडख़ल विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा सरकार व प्रशासन द्वारा पुलिस की मदद से इनेलो के जंतर-मंतर पर टेंट को उखाड़ दिए जाने के बावजूद कडक़ती धूप व गरमी में इनेलो कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन जारी रखते हुए धरना दिया और सरकार की जमकर आलोचना की। धरने का नेतृत्व इनेलो के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, हलकाध्यक्ष अरविंद सरडाना, जोल सिंह वालिया, पे्रम सिंह धनखड़, अजय भड़ाना व नछत्तर सिंह मल्हान के नेतृत्व दिए गए धरने में भारी संख्या में इनेलो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और सरकार से एसवाईएल के अधूरे निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करवाए जाने की मांग की।

धरने में इनेलो नेता धर्मपाल सिंह दलाल, मेजर मेहर सिंह, रियासुदीन, सुभाष पुंडीर, हनुमान सिंह खींची, जितेंद्र सिंह, अब्दुल सत्तार, मजान खान, राजीव मिश्रा, किशन लाल बजाज, बांके लाल बिहारी, जयप्रकाश ढुल, रणधीर सिंह, रामपाल, प्यारे लाल, संजीव चौधरी, अरुण खान, गौरव बजाज, मनोहर बांगा, निक्की, विक्की, संजय रावत, मनोज खत्री, सतेंद्र भड़ाना, रवि, राजेश सिंह, सुधीर पांडर, राकेश कुमार, दीपक राय, सुलोचना देवी, विजय लक्ष्मी, सुलोचना देवी, प्रेमलता, स्नेहलता, सुमनलता, मधु, राजकुमारी, कमलेश, राजवती, हवा सिंह सिधु, दलीप परिहार, सरदार भूपेंद्र सिंह, मनोहर भाटिया व कुणाल गहलावत सहित पार्टी के अनेक प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेते हुए कहा कि सरकार चाहे जितना मर्जी जुल्म और ज्यादतियां करे लेकिन इनेलो कार्यकर्ता किसी भी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं और जब तक एसवाईएल का अधूरा निर्माण फिर से शुरू नहीं हो जाता तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

इनेलो नेताओं ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार के दबाव में पुलिस व प्रशासन इनेलो कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर ज्यादती कर रहा है और इनेलो द्वारा पिछले महीने जंतर-मंतर पर किए गए प्रदर्शन और संसद के घेराव कार्यक्रम दौरान पुलिस ने बेवजह इनेलो कार्यकर्ताओं पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया और अनेक कार्यकर्ताओं को चोटें पहुंचाई। उन्होंने कहा कि अब फिर सरकार के दबाव में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इनेलो कार्यकर्ताओं द्वारा दिए जा रहे शांतिपूर्वक धरने के टेंट व तम्बू तो सिर्फ उखाड़ दिया बल्कि सारा सामान भी उठाकर साथ ले गए। इनेलो नेताओं ने कहा कि इस वक्त कडक़ती धूप व भारी गरमी के दौरान इनेलो कार्यकर्ताओं को खुले में धरना देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल हरियाणा की जीवनरेखा है और इसका पानी प्रदेश में लाने के लिए इनेलो कार्यकर्ता न सिर्फ बडी से बड़ी कुृर्बानी देने को तैयार हैं बल्कि पुलिस, प्रशासन व सरकार की हर जुल्म और ज्यादती को भी सहन करेंगे।

इनेलो नेताओं ने कांग्रेस व भाजपा पर एसवाईएल के नाम पर राजनीति करने और प्रदेश के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों दलों की दिलचस्पी एसवाईएल के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने की नहीं है। इसीलिए सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बावजूद इस मामले को बेवजह लटकाया जा रहा है और इस पर टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है। इनेलो नेताओं ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा के नेता एसवाईएल पर दोहरी भाषा बोल रहे हैं और राष्ट्रीय दल होने के बावजूद इन दलों के नेताओं की पंजाब में अलग भाषा होती है और लोगों को गुमराह करने के लिए हरियाणा में अलग भाषा बोली जाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का निर्माण स्व. जननायक चौधरी देवीलाल के संघर्ष से हुआ था और चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए इनेलो प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में एसवाईएल के मामले की बेहद मजबूती से पैरवी की और इसी के चलते एसवाईएल पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला हरियाणा के पक्ष में आया। इनेलो नेताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर किसी भी अदालत का कोई स्थगन आदेश नहीं ंहै और इस फैसले के अनुसार एसवाईएल के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। आज हरियाणा व केंद्र में दोनों जगह भाजपा की सरकार है इसलिए प्रदेश सरकार को चाहिए कि वे इस नहर के अधूरे निर्माण को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले अनुसार जल्द से जल्द पूरा करवाए।

 

Tags: INLO , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD