Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

आम आदमी पार्टी ने सूबे में कानून और न्याय की बदतर हालत का मुद्दा उठाया

कांग्रेस के विधायक पुलिस आधिकारियों पर लोगों को तंग परेशान करने के लिए बना रहे हैं दबाव -अमन अरोड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Apr 2017

Last updated on: Apr 22, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को सूबे में कानून व्यवस्था की बुरी हालत का मुद्दा उठाया। चण्डीगढ़ में पत्रकारों के साथ बातचीत करते आप विधायक और विरोधी पक्ष के नेता ऐच.ऐस. फूलका, अमन अरोड़ा, पिरमल सिंह धौला, कुलवंत सिंह पंडोरी, जगतार सिंह हिसोवाल और अमरजीत सिंह संधोआ ने कहा कि सूबे में सरकार की तबदीली के साथ कार्य करने की नीति में कोई तबदीली नहीं आई है और कांग्रेसी नेता अकालियों की अपेक्षा भी बुरा व्यवहार कर रहे हैं।कांग्रेसी ऐम.ऐल.ए रमनजीत सिंह सिक्की की तरफ से पुलिस अफसर को कांग्रेसी नेताओं के इशारे पर काम करने या नतीजे भुगतने की धमकी देने का हवाला देते आप नेता अमन अरोड़ा ने कहा कि इसके साथ सूबे में पुलिस का मनोबल ओर गिरेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता अकालियों की तरह राजनैतिक बदलाखोरी की भावना के साथ काम कर रहा है।ऐम.ऐल.ए पिरमल सिंह धौला ने कांग्रेस द्वारा अपने चुनाव घोषणा पत्र में नौजवानों को नौकरी देने के वायदे से भागने का आरोप लगाते कहा कि चुनाव से पहले किये वायदों को भूला कर कांग्रेसी नेता अपना घर भरने के बारे में सोच रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता परनीत कौर, रजिन्दर कौर भठ्ल, साधु सिंह धरमसोत और राजा वडि़ग बेरोजगार लाइनमैनों के धरने दौरान उनको वायदा करके गए थे कि कांग्रेस की सरकार बनने उपरांत उनको नौकरियां दी जाएंगी परंतु सरकार बनने पर वह अपने वायदे से भाग गए हैं। उन्होंने सरकार को रोजगार नीति को दरुसत करके नौजवानों को नौकरियां देने के बारे में कहा।आप नेताओं ने सूबे में विधवाओं और बुढापा पैंशन के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने मैनीफैस्टो में पैंशन 500 से बडा कर 2000 करने की बात कही थी, परंतु सरकार बनने के बाद खजाना खाली होने का बहाना बना कर ऐसा करने से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास अपने सलाहकारों की फौज को देने के लिए तो पैसे हैं परंतु विधवाओं और बुजुर्गों के लिए नहीं हैं।कांग्रेसी नेता द्वारा सूबे भर में ट्रक यूनियनों पर नाजायज कब्जे करने का मुद्दा उठाते ऐम.ऐल.ए जगतार हिस्सोवाल ने कहा कि यूनियनों के लिए कोई चुनाव नहीं हो रहा और उन पर धक्के से कब्ज़े किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस अलोकतांत्रिक विधि का विरोध करेगी।

 

 

Tags: H.S. Phoolka , Aman Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD