गैर सियासी होगा 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' प्रोजेक्ट - चुडासमा
कांग्रेस ने परिवारवाद की लालसा में देश के महान सुपूतों की कुर्बानियां मिटटी में मिलाईं - धनखड़
Web Admin
5 दरिया न्यूज (रणजीत सिंह धालीवाल)
चंडीगढ़ , 09 Dec 2013
Last updated on: Dec 09, 2013, 00:00 IST
गुजरात में बन रहे भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की १८२ मीटर ऊंची प्रतिमा 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए नॉर्थ रीजन की वर्कशॉप आज सेक्टर-३७ स्थित लॉ भवन ऑडीटोरियम में शुरू हुई। वर्कशॉप का मंच संचालन कर रहे किसान मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा पंजाब सरकार के अस्टिंट मीडिया एडवाइजर विनीत जोशी ने इस अवसर पर बताया कि वर्कशाप के दौरान १५ दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय एकता दौड़ की रूपरेखा भी तैयार की गई तथा पदाधिकारियों की अपनी-अपनी डयूटी सौंपी गई। इस दौरान 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए लोहा एकत्रित करने के लिए बनाई को-ऑप्रेशन कमेटी के कॉर्डिनेटर तथा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सत्ताधारियों ने अपने परिवार का नाम देश में धक्के से उभारने की गलत साजिश के कारण सरदार पटेल सहित भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव तथा अन्य अनेकों ही देश भक्तों की कुर्बानियों को अनदेखा कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू देश के विभाजन के समय विदेशी ताकतों के साथ समझौता ना करते तो आज जम्मू-कश्मीर में हो रही हिंसा के कारण गई बेकसूर जानों को बचाया जा सकता था। इस अवसर पर बोलते हुए गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह चुडासमा ने कहा कि सरदार पटेल की तस्वीर देश की आजादी से ४० वर्ष बाद एन.डी.ए. की सरकार के प्रयत्नों से संसद में लग सकी थी तथा अब भाजपा के प्रयत्नों से उस लौह पुरुष की यादगार सदीवी बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' पूरी तरह गैर सियासी प्रोग्राम है, जिसकी बदौलत देश को एक लड़ी में पिरोकर रखने का प्रयत्न किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए अपनापन तथा स्वयंमान जरूरी होता है।