Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बाली भगत ने दुर्घटना अस्पताल, विजयपुर, पीएचसी, बड़ी ब्राह्मणा का औचक दौरा किया

तीन डॉक्टरों, दो पैरा मेडिक्स के निलंबन के आदेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 15 Apr 2017

Last updated on: Apr 15, 2017, 00:00 IST

स्वास्थ्य विभाग में अनुपस्थिति की जांच के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, बाली भगत ने आज सांबा जिले में दुर्घटना अस्पताल (एएच), विजयपुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), बड़ी ब्राह्मणा में तीन डॉक्टरों और दो पैरा मेडिक्स्क्स को निलंबित करने का आदेश दिया।विजयपुर के औचक दौरे के दौरान मंत्री ने दो डॉक्टरों डॉ पवन अरोड़ा, सलाहकार सर्जन और डॉ हरविंदर सिंह, दंत सहायक और पीएचसी, बड़ी बा्रह्मणा मंे डॉ अंजुम चौधरी, मेडिकल ऑफिसर, अजित कुमार फार्मासिस्ट और मनोज कुमार बीएचडब्ल्यू को अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाया और उनके लंबित जांच तक तत्काल निलंबन के लिए आदेश जारी किए। निलंबन की अवधि के दौरान, वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सांबा के कार्यालय में संलग्न रहेंगें।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए मंत्री ने कहा कि किसी भी मामले में डाक्टरों की ढीलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति जवाबदेह बनाया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और मरीजों को सर्वोत्तम सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए निदेषक स्वास्थ्य सेवा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से परिधीय संस्थाओं के लगातार औचक दौरे करने को कहा।

विजयपुर एएच के विभिन्न वार्डों और इकाइयों के निरीक्षण के बाद, मंत्री ने संबंधितों को अस्पताल और इसके आसपास उचित स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।मरीजों के भारी प्रवाह को ध्यान में रखते हुए, एएच, विजयपुर में विशेष रूप से आकस्मिक मामले मंे, मंत्री ने कहा कि सरकार इसके विस्तार और उन्नयन के लिए संभावनाओं का पता लगाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस महत्वपूर्ण संस्था के कामकाज में दक्षता विकसित करने के लिए बचे हुए बुनियादी ढांचे, उपकरणों को पुनर्निर्मित/ प्रतिस्थापित किया जाएगा।मंत्री ने कहा कि  लखनपुर से जम्मू तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आकस्मिक मामलों के तत्काल बचाव के लिए सरकार ने पहले ही एक क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस प्रदान किया है।इस अवसर पर मंत्री ने डॉक्टरों, पैरा-मेडिक्स, मरीजों और उनके परिचारकों के साथ बातचीत की और कठिनाइयों व उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने मरीजों के साथ मैत्रीपूर्ण और मिशनरी भावना के साथ उनकी सेवा के लिए  डॉक्टरों और पैरा-मेडिक्स को अतिरिक्त उत्साह और समर्पण के साथ काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार आवश्यकताओं के अनुसार कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में कार्य वातावरण को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Bali Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD