Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिंसा से निपटने में राज्यों की मदद करेगा केंद्र : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 14 Apr 2017

Last updated on: Apr 14, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में संघर्ष की कोई जगह नहीं होती है और केंद्र सरकर हिंसा से निपटने में राज्यों को हर तरह का सहयोग प्रदान करेगी, लेकिन पहल राज्यों को करनी चाहिए क्योंकि कानून-व्यवस्था राज्यों का विषय है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "स्वस्थ लोकतंत्र में संघर्ष की कोई गुंजाइश नहीं होती। देश को आगे ले जाने के लिए हमें हर किसी के सहयोग की जरूरत है।"भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा, "हमें इस वास्तविकता को समझने की जरूरत है कि राजनीतिक संघर्ष या राजनीतिक हिंसा किसी भी तरह से सुशासन व विकास की जगह नहीं ले सकते।"

उन्होंने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में टकराव हो रहा है, तो सरकार के लिए इससे बड़ी कोई चुनौती नहीं हो सकती है। गृह मंत्री ने कहा, "देश के किसी भी हिस्से में अगर टकराव हो रहा है, तो मैं समझता हूं कि सरकार के लिए इससे बड़ी कोई चुनौती नहीं हो सकती।"उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा से निपटने के लिए सरकार राज्यों को हर तरह का सहयोग देगी।मंत्री ने कहा, "लेकिन, राज्य सरकारों को खुद पहल करनी होगी, क्योंकि कानून-व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि भाजपा धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का प्रयास कर रही है। इस पर राजनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी न्याय व मानवता के आधार पर देश चलाना चाहती है।उन्होंने कहा, "आम तौर पर मैं जाति, संप्रदाय तथा धर्म पर सवालों के जवाब नहीं देता। मेरा मानना है कि भाजपा देश को जाति, संप्रदाय तथा धर्म केआधार पर नहीं चलाना चाहती। हम देश को मानवता तथा न्याय के आधार पर चलाना चाहते हैं।"

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD