Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उत्तर कोरिया के पास सारिन से लैस मिसाइलें होने की संभावना : शिंजो आबे

शिंजो आबे
शिंजो आबे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोक्यो , 13 Apr 2017

Last updated on: Apr 13, 2017, 00:00 IST

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने गुरुवार को कहा कि उत्तर कोरिया के पास सारिन नर्व एजेंट से लैस बैलिस्टिक मिसाइलें हो सकती हैं। निक्केई एशियन रिव्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया द्वारा अन्य मिसाइल या परमाणु परीक्षण की संभावना के बीच आबे की यह चेतावनी सामने आई है।जापानी संसद के कूटनीतिक तथा रक्षा कमेटी को संबोधित करते हुए आबे ने कहा कि उत्तर कोरिया परमाणु व मिसाइल प्रौद्योगिकी को विकसित कर रहा है और इस हालात को उन्होंने 'खतरे का एक नया स्तर' करार दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, "कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करना हमारा सबसे बड़ा मकसद है और इसे किसी भी कीमत पर हासिल करना चाहिए। 

हमारे देश के आसपास सुरक्षा चिंताओं की गंभीरता बढ़ती ही जा रही है।"उन्होंने कहा, "हमने केवल सीरिया के बारे में बात की। इस बात की संभावना है कि उत्तर कोरिया के पास मिसाइलों के साथ सारिन नर्व एजेंट छोड़ने की क्षमता है।"रिपोर्ट के मुताबिक, आबे ने इस बारे में कोई सबूत पेश नहीं किया कि उन्हें क्यों लगता है कि कोरिया के पास मिसाइलों को रासायनिक हथियारों से लैस करने की क्षमता है।इस बीच, उत्तर कोरिया पर निगरानी रखने वाले वाशिंगटन के थिंक टैंक 38 नॉर्थ ने कहा कि बुधवार को उपग्रह से ली गई तस्वीरों में यह साफ जाहिर होता है कि पूर्वी तट पर स्थित पुंगये-री परमाणु परीक्षण स्थल पर गतिविधियां जारी हैं।

 

Tags: Shinzo Abe

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD