Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

निर्वाचन आयोग का एकमात्र लक्ष्य भाजपा को सत्ता में लाना : अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Apr 2017

Last updated on: Apr 10, 2017, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को 'ईवीएम-छेड़छाड़ धोखाधड़ी' के लिए निर्वाचन आयोग को दोषी ठहराया। केजरीवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग का एकमात्र लक्ष्य किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता में लाना है। केजरीवाल ने कहा कि राजस्थान के धौलपुर में 18 ऐसी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) सामने आई हैं, जिसमें किसी भी बटन को दबाने पर सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट पड़ते हैं।धौलपुर में रविवार को उपचुनाव में मत डाले गए।केजरीवाल ने मीडिया से कहा, "एक निर्वाचन क्षेत्र में 18 ईवीएम का मतलब है कि कुल मशीनों में से करीब दस फीसदी से छेड़छाड़ हुई।"केजरीवाल ने दूसरी 90 फीसदी मशीनों को लेकर भी संदेह जताया।

केजरीवाल ने कहा, "निर्वाचन आयोग सभी सबूतों के बावजूद भी ईवीएम छेड़छाड़ की जांच करने के लिए अभी भी तैयार नहीं है। इससे संदेह पैदा हो रहा है कि कहीं इसी के निर्देश पर तो छेड़छाड़ नहीं की जा रही है?"उन्होंने इससे पहले मध्य प्रदेश के भिंड में कथित तौर पर ईवीएम से छेड़छाड़ की घटना का भी जिक्र किया।आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने कहा कि निर्वाचन आयोग का यह कहना सही नहीं है कि मशीने खराब थीं। वास्तव में, उनसे छेड़छाड़ की गई थी।केजरीवाल ने कहा, "यदि उनमें कोई खराबी थी तो कुछ मशीनों को कांग्रेस, कुछ को आप और कुछ को भाजपा को वोट करना चाहिए था। लेकिन क्यों सभी खराब मशीनें सिर्फ भाजपा को वोट कर रही थीं?"

केजरीवाल ने कहा, "इसका मतलब है कि इसमें खराबी नहीं है, बल्कि मशीनों के साफ्टवेयर से छेड़छाड़ की गई है या इन्हें पूरी तरह से बदल दिया गया है।"केजरीवाल ने कहा कि ऐसे में हर जगह चुनाव कराने की जरूरत ही क्या है, आयोग को हर चुनाव में भाजपा को खुद ही विजेता घोषित कर देना चाहिए।केजरीवाल ने कहा, "अब निर्वाचन आयोग की स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने में दिलचस्पी नहीं रही। ऐसा लगता है कि अब उनका एकमात्र उद्देश्य भाजपा को किसी कीमत पर सत्ता में लाना है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के 23 अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए सभी ईवीएम राजस्थान से लाई जा रही हैं जबकि बड़ी संख्या में ईवीएम दिल्ली में उपलब्ध हैं।केजरीवाल ने कहा, "राजस्थान की सभी ईवीएम में हेरफेर की गई है। यही कारण है कि वे चाहते है कि इन मशीनों का चुनाव में इस्तेमाल किया जाए।"केजरीवाल ने इससे पहले दिल्ली नगर निगम चुनावों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मतपत्रों के इस्तेमाल करने की मांग की थी और कहा था कि ऐसा करने के लिए फिलहाल चुनाव को टालना पड़े, तो इसे टाल दिया जाए।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD