Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बंगाल में बिक रहे अंडों में कुछ भी गलत नहीं : ममता बनर्जी

 ममता बनर्जी
ममता बनर्जी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खड़गपुर , 03 Apr 2017

Last updated on: Apr 03, 2017, 00:00 IST

'बनावटी अंडे' बिकने की खबर से लोगोंमें गुस्से को देखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि लोग डरें नहीं, अंडों में कुछ भी गलत नहीं है। हो सकता है, यह अफवाह हो, मामले में जांच की जा रही है, सच सामने आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बंगाल मुर्गीपालन प्रतिष्ठान से बातचीत की है और उन्हें लेबल लगे अंडों की आपूर्ति की जिम्मेदारी दी है। बंगाल की मुर्गियां रोजाना 80 लाख अंडों का उत्पादन करती हैं और इनमें किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं है। बस यह सुनिश्चित होनी चाहिए कि ये अंडे बंगाल के ही हों।"

एक सार्वजनिक बैठक में ममता बनर्जी ने कहा, "हम बाहर से आए हुए अंडों की जांच करवा रहे हैं। प्राथमिक जांच बता रही है कि इनमें कुछ भी गड़बड़ी नहीं है। हम तीन से चार अतिरिक्त जांच कराएंगे। और हां, यह याद रखें कि अंडों की कई किस्में हो सकती हैं।"बनावटी अंडों का विवाद तब सामने आया, जब एक महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि एक दुकानदार ने उसे 'फर्जी अंडा' दे दिया, जो प्लास्टिक की तरह था, कड़ाही में फैल गया और उसमें आग लगाने पर वह जलने लगा था। इस मामले में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। 

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यदि कोई पकड़ा जाता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "मैंने प्लास्टिक के अंडों के बारे में पूछा था.. यह सही है या गलत, मैं इसके बारे में पता करना चाहती हूं। यदि इस मामले में कुछ भी सही पाया जाता है, तब मैं कार्रवाई करूंगी। मैंने पूछा था कि अगर प्लास्टिक के अंडे हों तो उसके दाम कम होंगे या ज्यादा? इस पर मुर्गीपालन प्रतिष्ठान ने कहा है कि सामान्य अंडों की अपेक्षा प्लास्टिक के अंडे बनाने पर लागत ज्यादा आएगी और वह महंगा ही पड़ेगा।

 

Tags: Mamata Banerjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD