Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा लोगों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर जांचने के लिए नये गांव का अचानक दौरा

प्रत्येक प्रोजैक्ट का विस्तारपूर्वक विवरण और स्पैसिफिकेशनों को बोर्ड द्वारा जनतक करने के दिये निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नया गांव, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 30 Mar 2017

Last updated on: Mar 30, 2017, 00:00 IST

लोगों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर जांचने और उनके शीघ्र के उदेश्य से स्थानीय सरकार मंत्री श्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आज जिला प्रशासन के अधिकारियों को साथ लेकर नगर पंचायत नया गंाव दौरा किया और इसके पश्चात सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट (एसटीपी)के लिए प्रस्तावित जगह का जायजा लिया।स्थानीय सरकार मंत्री ने नगर पंचायत के कार्यालय में स्थानीय कांऊसलरों और लोगों से समस्याएं पूछी और इनके हल के लिए मौके पर ही नगर पंचायत के कार्य साधक अधिकारी को निर्देश जारी किये। श्री सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता अधीन कांग्रेस पार्टी को लोगों द्वारा बड़ा फतवा मिला और अब सरकार की जिम्मेवारी बनती है कि वह लोगों के फतवे का सम्मान करती हुई अपनी जवाबदेही को समझते हुये लोगों की समस्याए हल करे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी का एक मात्र उदेश्य है कि लोगों की सरकार-लोगों के द्वार और इस उदेश्य को पूरा करते हुये आज उन्होने स्वयं यहां आकर जमीनी हकीकते जानने की कोशिश की है। 

उन्होने कहा कि यह श्रंखला जारी रहेगी और आगामी समय में अन्य शहरों/कस्बों का भी दौरा किया जाएगा।श्री सिद्धू ने नया गांव कस्बे की समस्याओं को जानने के पश्चात ईओ को निर्देश दिये कि आगामी एक वर्ष 2017-18 के अंदर करवाये जाने वाले विकास कार्यो का प्लान बनाकर विभाग को लिखित भेजा जाए और सरकार द्वारा 6 महीनों में कार्य शुरू करवाये जाएगें। श्री सिद्धू ने कहा कि उनके विभाग का उदेश्य स्थानीय सरकारों को आत्मनिर्भर ताकि शहरों व कस्बों में विकास कार्यो मे आई गिरावट को खत्म करके लोगों को प्रारभिंक सुविधाए दिलाई जाए जिनके वह हकदार है। उन्होने कहा कि विभाग द्वारा लोगों को बेहतर सुविधाएं देने का साथ भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देने का प्रण किया गया है। उन्होने कहा कि मेँ  सरबत के कल्याण में विश्वास रखता हूं और सभी काऊंसलरों व लोगों से भी यह उम्मीद करता हं की पार्टीबाजी से उपर उठकर कंधे से कंधा मिलाकर मिलजुलकर विकास कार्य करवाये जाए और में आपको पूरा सहयोग दूंगा।स्थानीय सरकार मंत्री ने यहां यह भी कहा जो भी प्रोजेक्ट या विकास कार्य शुरू होता है। सबसे पहले उसका नोटीफिकेशन जारी करके कार्य के विस्तार संबधी जानकारी वाला बोर्ड उसी स्थान पर लगाया जाए जहां स्पैसिफिकेशनज और ठेकेदार का नाम लिखा जाए। कार्य शुरू करने और कार्य पूरा करने का समय और कुल खर्च करने वाली राशि लिखी जाए। इसके पश्चात स्वंय लोगों द्वारा इसका आडिट होगा और किसी प्रकार की अनियमितताओं या लापरवाही की सुरत में संबधित अधिकारी जिम्मेवार होगा। लोगों द्वारा नक्षे पास करने की आ रही दिक्कत के उठाये गये मुददों पर बात करते हुये स्थानीय सरकार मंत्री ने आश्वासन दिलाया कि नक्षों की फीस घटाई जाएगी। 

मोबाईल टावरों को हटाने के मुददे पर बोलते हुये उन्होने कहा कि सारे पंजाब में एक समान नीति बनाकर लागू की जाएगी और नियमों व नीति की उंलघना करके किसी व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने वालों विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।एसटीपी की प्रस्तावित जगह रिहायशी क्षेत्र के समीप होने का मामला उठाये जाने के बाद स्थानीय सरकार मंत्री श्री सिद्धू ने मौके पर संबधित स्थान पर पहुंच कर पूरी स्थिति का जायजा लिया। रिहायशी क्षेत्र होने के कारण उन्होने ईओ को शीघ्र इस संबधी कार्यवाही करने के निर्देश देते हुये कहा कि एसटीपी की प्रस्तावित जगह बदलने के लिए योजना बनाई जाए और यकीनी बनाया जाए कि इसके लिए स्थानीय लोगों की पूरी सहमति हो। नये प्रस्ताव को लिखित रूप में विभाग को भेजा जाए और फिर इस पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री जगमोहन सिंह कंग, डिप्टी कमीशनर श्रीमती गुरप्रीत कौर सपरा, अतिरिक्त सचिव स्थानीय सरकार श्रीमती हरगुनजीत कौर एसडीएम श्रीमती अमनिन्द्र कौर बराड़ भी उपस्थित थे।

 

Tags: Navjot Singh Sidhu , Kang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD