Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

युनिवर्सल गु्रप में वार्षिक खेलों का आयोजन, दो दिवसीय इंटर कालेज मुकाबलों में छात्रों द्वारा खेल प्रतिभा का प्रदर्शन

हर छात्र को सफल जीवन जीने के लिए खेलों को अपनाना जरूरी: चेयरमैन डा. गुरप्रीत सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 26 Mar 2017

Last updated on: Mar 26, 2017, 00:00 IST

युनिवर्सल गु्रप आफ इंस्ट्यूशनज में वार्षिक खेलों का आयोजन किया गया। दो दिवसीय वार्षिक खेल मुकाबलों में युनिवर्सल गु्रप के विभिन्न कालेजों के सभी विभागों के लगभग ५४० खिलाडिय़ों ने विभिन्न इनडोर व आउटडोर खेल मुकाबलों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे को सख्त टक्कर दी। जबकि गु्रप के चेयरमैन डा. गुरप्रीत सिंह ने वार्षिक खेलों की शुरुआत की।जोश से भरे इस वार्षिक खेल मेले की शुरुआत मार्च पास्ट व राष्ट्रगान से की गई। इसके बाद मुख्यातिथी द्वारा खेल शुरू करने की हरी झंडी मिलने के बाद आउटडोर कैटेगिरी में छात्रों ने एथलैटिक में लांग जंप, हाई जंप, जैवलिन थ्रो, १०० मीटर व २०० मीटर रेस, क्रिकेट सहित कुल २३ खेलों में भाग लिया। इसके अलावा कई अन्य खेल जैसे वालीबाल, हाईजंप, लांग जंप, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, फुटबाल आदि खेल भी करवाए गए। इस खेल दिवस का सबसे दिलचस्प मैच छात्रों व स्टाफ के बीच एथलैटिक्स व वालीबाल मुकाबलों के मैच रहे, जिसका लुत्फ सभी दर्शकों ने उठाया। 

इसके अलावा रस्साकसी के सख्त मुकाबले में खिलाडिय़ों के साथ साथ दर्शक भी उत्साहित नजर आए। अंतिम दिन चेयरमैन डा. गुरप्रीत सिंह ने विजयी खिलाडिय़ों को इनाम वितरित किए।इन मुकाबलों यूनिवर्सल मैनज़मैंट कालेज ने पहली पोजि़शन हासिल की, जब कि यू आई सी टी रनर अप रहा। कबड्डी  में यू आई सी टी विजेता रहा। इसी तरह वालीवाल मुकाबलों में यू आई ई टी की टीम विजेता रही। जब कि बैस्ट एथलीट का खि़ताब सिवल इंजीनअरिंग विभाग के दीपक ने हासिल किया। बैडमिंटन में इलैकट्रनिक इंजीनियरिंग विभाग विजेता रहा। रमबोरड मुकाबलों में मकैनिकल विभाग के प्रकाश राज ने फ़ाईनल मुकाबला अपने नाम किया।इस अवसर पर चेयरमैन डा. गुरप्रीत सिंह ने ने छात्रों द्वारा पेश की गई खेल भावना व उनकी पेशकश की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल हमें शारीरिक तंदरुस्ती के साथ साथ जीवन में मुकबला करने, जीत हासिल करने का जज्बा हासिल करने, किसी भी परिणाम को स्वीकार करने व दुबारा मुकाबला करने के लिए तैयार करते हैं। इसलिए सिफ गोल्ड मेडल के लिए खेलने की बजाए सभी को खेलों में भाग लेने की प्रवृति अपनी चाहिए। अंत में विजयी खिलाडिय़ों को मेडल व स्र्टीफिकेट वितरित किए गए।

 

Tags: Universal Group of Institutions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD